Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पल्स पोलियो अभियान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं : कोडरमा DC

Advertisement
Advertisement
Arun Burnwal Koderma: कोडरमा में रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झुमरीतिलैया में एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया. अभियान में कोविड मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किया गया. डीसी ने कहा कि आज से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया है. आज बूथ स्तर पर 0-5 साल के बच्चों को पोलियो का खुराक पिलाया जाएगा. 28 फरवरी एवं 1 मार्च को घर-घर जाकर पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी. उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. इसके अलावा पल्स पोलियो अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार भी सुनिश्चित कराया जा रहा है ताकि जिले के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई जा सके. इसे भी पढ़ें- Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-17-year-old-neha-of-india-will-not-leave-ukraine-the-reason-is-very-emotional/">Russia-Ukraine

War  :  भारत की 17 साल की नेहा नहीं छोड़ेगी यूक्रेन, वजह बेहद इमोशनल है…       

जिले में 905 बूथ चिह्नित किए गए हैं

DC ने कहा कि जिले में पल्स पोलियो अभियान के दौरान 1 लाख 56 हजार 95 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है. इसके लिए जिले में कुल 905 बूथ चिह्नित किए गए हैं. साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को उनकी जिम्मेवारी सौंपी गई है. उपायुक्त ने सभी से अपील करते हुए कहा कि पल्स पोलियो अभियान में जिला प्रशासन का आवश्यक सहयोग करें. ग्रामीणों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने के लिए अपने स्तर से प्रोत्साहित करें. जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सभी बच्चों को पल्स पोलियो से अच्छादित किया जाय. मौके पर सिविल सर्जन डॉ डीपी सक्सेना, पल्स पोलियो अभियान के नोडल डॉ प्रदीप, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार, दंत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनील कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक महेश प्रसाद, डीडीएम पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार सिंह, डॉ सुमेश कुमार व अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-  बस्ती">https://lagatar.in/modis-attack-on-the-opposition-in-bastis-rally-said-difference-between-family-bhakti-and-patriotism-it-is-not-good-for-the-country-from-the-familyists/">बस्ती

की रैली में मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा, परिवारभक्ति और राष्ट्रभक्ति में अंतर, परिवारवादियों से देश का भला नहीं        
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही