Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सभी राशन कार्डधारी बनाव लें अपना आयुष्मान कार्ड : उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
Palamu: उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सभी राशन कार्डधारियों से आयुष्मान कार्ड बनवाने की अपील की है. उपायुक्त ने कहा कि पूरे जिले में युद्ध स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है. जिले की सभी राशन कार्डधारी अपना-अपना आयुष्मान कार्ड बनवा लें. डीसी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए राशन कार्डधारी अपने-अपने क्षेत्र के मुखिया, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, सहिया (स्वास्थ्य) एवं प्रज्ञा केंद्र संचालक से संपर्क करें. आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए उपरोक्त सभी व्यक्तियों को आयुष्मान भव: कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण दिया गया है. उपायुक्त शशि रंजन ने जिले के सामाजिक संगठन से जुड़े व्यक्तियों, बुद्धिजीवियों, राजीनीतिक दल के नेताओं और युवाओं से भी सभी राशन कार्डधारियों का राशन कार्ड बनाने में सहयोग करने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-cm-approves-prosecution-against-engineer-accused-of-embezzlement/">रांचीः

गबन के आरोपी इंजीनियर के खिलाफ सीएम ने दी अभियोजन की स्वीकृति
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही