Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

LPG पर लगी सभी पाबंदियां हटी, अब पहले जैसी सप्लाई

New Delhi: इंडस्ट्रियल और कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. भारत सरकार ने एलपीजी की सप्लाई पर सभी पाबंदियां हटा दी है. अब इसकी सप्लाई पहले जैसी कर दी है, जैसे ईरान-अमेरिका युद्द के बाद पैदा हुए संकट से पहले थी.

 

पाबंदियां हटने के बाद अब बल्क एलपीजी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी गई है, मतलब शादी समारोह में ज्यादा सिलेंडर की सप्लाई ले सकते हैं, जिसे संकट की शुरूआत में रोक दिया गया था. इसे संकट से पहले की खपत के 50 प्रतिशत तक खोल दिया गया है. सरकार के इस फैसले से इंडस्ट्री के साथ होटल व्यवाय से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है.

 

सरकार ने ईरान-अमेरीका युद्द के समय घरेलू उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम यानी Essential Commodities Act के तहत आदेश किया गया था. आदेश में कहा गया था कि C3-C4 स्ट्रीम्स का इस्तेमाल सिर्फ एलपीजी बनाने में होगा. इन्हें पेट्रोकेमिकल और दूसरे काम से हटाकर एलपीजी में लगा दिया गया था.

 

अब घरेलू उत्पादन बेहतर हुआ है, इसी को देखते हुए सरकार ने एलपीजी पूल में C3-C4 स्ट्रीम्स का इस्तेमाल कर करने का फैसला किया है. अब इन स्ट्रीम्स को पेट्रोकेमिलक और दूसरे जरूरी सेक्टर के लिए ज्यादार दिया जाएगा.

 

इस कदम का आसान मतलब यह है कि सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियों और उद्योगों (गैर घरेलू सेक्टर्स) में इस्तेमाल होने वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सप्लाई पर लगी सभी पुरानी पाबंदियां और कोटे हटा दिए गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही