Search

बच्चों का सर्वांगीण विकास ही CBSE का मुख्य उद्देश्य : अविनाश देव

Daltenganj : दुनिया की बढ़ती आबादी के बीच मंजिल के दौड़ में खुद को स्थापित करना बड़ा ही कठिन कार्य है. किंतु इसी प्रतिस्पर्धा की भीड़ में क्षमतावान प्रतिभाशाली प्रतिभागी बेतहासा दौड़ लगा रहे हैं. मंजिल पाने का सबसे सस्ता सूत्र है शिक्षा. पर यह इतना तरल है कि इसे रोकना बड़ा मुश्किल है. शिक्षा के जो कच्चा माल है वह हैं बच्चे, जिनके अंदर पेवश करना देश की जिम्मेदारी है. कोई भी देश अलग-अलग विभागों के लिए एक बोर्ड बना रखा है और वह बोर्ड उस विभाग की उन्नति के लिए रात दिन शोध करते रहता है. भारत में नामचीन शैक्षिक जो बोर्ड है वह केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड है. देश भर के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर शोधात्मक कार्यशाला चलाते रहता है. विश्व बिरादरी में भारत के बच्चे बहुमुखी प्रतिभा के धनी कैसे बनें,भारत का परचम प्रतियोगिता के दौर में ऊंचा कैसे बना रहे, इसके लिए सीबीएसई जी तोड़ कोशिश कर रही. इन्हीं सब बिंदुओं के मद्देनजर संत मरियम विद्यालय में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-36.jpg"

alt="बच्चों का सर्वांगीण विकास ही CBSE का मुख्य उद्देश्य : अविनाश देव" width="600" height="400" /> पटना से आये प्रशिक्षक रामरक्षा प्रसाद बच्चों के बौद्धिक विकास, पकड़ क्षमता, प्रतियोगी दिमाग, निडर मुकाबले के गुण बच्चों में विकसित करने के लिए "कैपिसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम" का आयोजन कर "क्रिटीकल एंड क्रिएटिव थिंकिंग"विषय शिक्षकों के बीच रखे. रिसॉर्स पर्सन रामरक्षा प्रसाद, चिंसु सिंह, प्रधानाध्यापक कुमार आदर्श संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सैकड़ों बच्चे सैकड़ों सवाल,अलग अलग प्रकृति अलग-अलग हरक़त, मक़सद एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा. दो दिनों के गहन मंथन के बाद 10 सितंबर की शाम शिविर का समापन हो गया. प्रशिक्षण का जो निचोड़ निकला पारिवारिक सामाजिक आर्थिक वस्तुगत स्थिति के मद्देनजर बच्चों के मनोविज्ञान को समझते हुए मस्तिष्क को मजबूत करने, पढ़ाने में अपनी तकनीकी ऊर्जा को लगाते हुए महत्ती भूमिका निभाएं. समापन में पर्यावरण स्वच्छता को ख्याल में रखते हुए सबों को मिट्टी का जलपात्र देकर विदा किया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/adani-group-will-invest-rs-2300-crore-in-bihar-employment-will-be-provided-from-two-cement-factories/">बिहार

में अडाणी ग्रुप करेगा 23 सौ करोड़ निवेश, दो सीमेंट फैक्ट्री का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//