Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य का चौतरफा विकास : मिथिलेश ठाकुर

Advertisement
Advertisement
दो दर्जन से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन रांची/गढ़वा : गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के रांची स्थित आवास पर बुधवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने झामुमो का दामन थाम लिया. मिथिलेश ठाकुर ने सभी को माला एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया. पार्टी में शामिल होने वालों में गढ़वा के हरैया ग्राम निवासी संजीव कुमार सिंह लक्की, धीरज सिंह सोनू, अंकुर सिंह, मन्नू सिंह, आशुतोष कुमार, दिलीप सिंह, अमरेश पासवान, मन्नू जायसवाल, सचिन सिंह, जयप्रकाश सिंह, दिनेश कुमार, अमितेश सिंह, शिवम सिंह, रवि कुमार, सुचुन सिंह, सत्यम सिंह, परिहारा निवासी कुणाल सिंह, दीपक कुमार, अरविंद कुमार, तिवारी मरहटिया निवासी ब्रजेश कुमार आदि का नाम शामिल है. मौके पर पार्टी में शामिल होने वालों ने कहा कि वे लोग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. झामुमो ही एकमात्र झारखंड एवं झारखंड वासियों की हितैशी पार्टी है. इस सरकार से पूर्व राज्य में जितनी भी सरकारें बनी, सभी ने झारखंड को चारागाह समझकर लूटा. अब राज्य का सही मायने में विकास हो रहा है. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-troubled-by-threats-daughters-boyfriend-committed-murder-rs-46-lakh-theft-case-also-exposed/">रांची:

धमकी से परेशान बेटी के ब्‍यॉयफ्रेंड ने की थी हत्या, 46 लाख चोरी कांड का भी हुआ खुलासा

केंद्र की घटिया राजनीति से उब चुकी है जनता : मिथिलेश

वहीं मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चौतरफा विकास हुआ है. अब चंपाई सोरेने के नेतृत्व में विकास की एक नई गति मिल रही है. उन्होंने कहा कि सरकार की असली ताकत राज्य की जनता है. यहां की जनता ने जिस उम्मीद के साथ सरकार बनायी है, वह उम्मीद पूरी हो रही है. पूरे राज्य की जनता का रूझान झामुमो की ओर है. पूरे राज्य की जनता केंद्र सरकार की घटिया राजनीति से उब चुकी है. आज यही कारण है कि गढ़वा सहित पूरे राज्य में काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं. मौके पर कई अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-PMAY">https://lagatar.in/pmay-u-78209-houses-will-be-completed-by-spending-rs-325-crore/">PMAY

(U): 325 करोड़ खर्च कर कंप्लीट किये जाएंगे 78209 आवास
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही