Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना: 10 जून से खुल जाएंगे बिहार के सभी स्कूल

Patna: बिहार में अब 10 जून से सभी स्कूल खुल जाएंगे. शिक्षा विभाग ने नया आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि भीषण गर्मी के चलते सभी स्कूल बंद कर दिये गए थे. स्कूलों की टाइमिंग अब बदल जाएगी. सोमवार से स्कूल सुबह 6.30 बजे खुलेंगे और 11.30 बजे छुट्टी कर दी जाएगी. एसीएस एस सिद्धार्थ के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने इस संबंध में गुरुवार को आदेश जारी कर दिया. नई टाइमिंग आगामी 30 जून तक प्रभावी रहेगी. बता दें कि बीते 29 मई को भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर राज्य के सभी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों को 8 जून तक के लिए बंद कर दिया गया था. राज्यभर में मौसम में बदलाव होने के बाद सोमवार से फिर से स्कूल खोला जा रहा है. हालांकि, अभी स्कूलों में सिर्फ बच्चों की छुट्टियां हैं, शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ स्कूल आ रहे हैं.
इसे भी पढ़ें - बेगूसराय:">https://lagatar.in/tractor-driver-murdered-in-matihani/">बेगूसराय:

मटिहानी में ट्रैक्टर चालक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

गर्मी की वजह से विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई थी

स्कूल बंद करने से पहले कक्षाओं के संचालन के समय पर सवाल उठ रहे थे. मई महीने में स्कूलों का समय सुबह 6 से दोपहर 12 बजे था. ऐसे में बच्चों एवं शिक्षकों को सुबह जल्दी स्कूल पहुंचना पड़ रहा था. फिर छुट्टी के बाद दोपहर में घर लौटना पड़ रहा था. ऐसे में शिक्षा विभाग के तत्कालीन एसीएस केके पाठक के खिलाफ अभिभावकों और शिक्षकों में असंतोष था. कई जिलों में गर्मी की वजह से विद्यार्थियों और शिक्षकों की तबीयत बिगड़ गई थी. इससे अभिभावक भी काफी परेशान थे. इसके बाद सीएम नीतीश ने संज्ञान लेते हुए स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे. वहीं इस बीच केके पाठक भी लंबी छुट्टी पर चले गए. तब सीएम ने शिक्षा विभाग के एसीएस की जिम्मेदारी आईएएस एस सिद्धार्थ को सौंप दी थी.
इसे भी पढ़ें - पटना:">https://lagatar.in/assembly-elections-will-be-fought-under-the-leadership-of-nitish-kumar/">पटना:

नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव – चौधरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही