Panki : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लवली गुप्ता ने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के अंतरिम बजट की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, नौकरी पेशा से लेकर व्यापारियों का पूरा ध्यान रखा गया. इसमें किये गये प्रावधानों में विकास को नई गति मिलेगी. यह बजट गांव, गरीब, किसान युवा, महिला, वरिष्ठजनों, पिछड़ों, जनजाति समाज समेत हर वर्ग के अंतिम छोर के व्यक्ति की आशाओं को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है. इस बजट से देश के लिए असीम संभावनाओं के द्वार खुलेंगे. समावेशी विकास पर आधारित यह बजट सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. [wpse_comments_template]
बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान : लवली गुप्ता
Last Updated: Feb 02, 2024 12:00 AM (IST)