Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राम का नाम लेने से ही मिट जाते हैं सब दुख : राजन जी महाराज

Latehar : प्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक परम पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि राम का नाम लेने मात्र से ही मानव के समस्त दु:ख दूर हो जाते हैं. आज के इस आधुनिक व भौतिक युग में भी राम प्रसांगिक हैं. हमें राम को अपने अंदर उतारना है, तभी इस जीवन से मोक्ष मिल सकती है. राजन जी महाराज ने शहर के अमवाटीकर मोड़ में श्रीराम वाटिका व नि:शुल्क अन्नपूर्णा भोजनालय का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया. राजन जी ने अपने संदेश में आगे कहा कि कलयुग में हम लाख जाप व हवन कर लें, हमें वह लाभ नहीं मिलेगा. जिस श्रद्धा व विश्वास से यह सब होना चाहिए वह नहीं हो पा रहा है. आज तो लोग पांरपरिक विधि-विधान को छोड़ कर आधुनिकता का लिबास ओढ़ कर यज्ञ व हवन करते हैं. इससे कभी पुण्य नहीं होगा. राम सुमीरण से ही मोक्ष मिलेगा. उन्होंने श्रीराम वाटिका के संचालक रामनाथ अग्रवाल व श्याम अग्रवाल को बधाई देते हुए कहा कि इन्होंने अपने इस प्रतिष्ठान का नाम श्रीराम वाटिका रख कर बड़ा नेक काम किया है. इससे यह होगा कि जब-जब भी लोग इस प्रतिष्ठान का नाम लेंगे, उनके मुंह से श्रीराम का नाम निकलेगा. यह बहुत ही पुणित कार्य है. इससे पहले उन्होने संतोष मिश्र के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उद्घाटन किया. कार्यक्रम में श्री अग्रवाल ने राजन जी महाराज कामाल्यापर्ण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया. कार्यक्रम में प्रमोद शास्वत, वृंदा प्रसाद, राजधनी प्रसाद यादव, सुशील कुमार अग्रवाल, गजेंद्र प्रसाद, बजरंगी अग्रवाल, अमीत किशोर अग्रवाल, महेंद्र प्रसाद शौंडिक, शत्रुघ्न प्रसाद, सुनील शौंडिक, पंकज तिवारी, जीतेंद्र पाठक, दिनेश महलका, दीपक कुमार अग्रवाल, राकेश कुमार दुबे, राजीव रंजन पांडेय, निर्मल महलका, मनोज विश्वकर्मा, मुरली प्रसाद अग्रवाल, कन्हाई प्रसाद अग्रवाल व दीपक कुमार अग्रवाल आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम के बाद राजन जी महाराज सड़क मार्ग से रांची के लिए प्रस्थान किया. इस दौरान पूरा माहौल राममय हो गया. लोगों ने कई बार जय श्रीराम का जयघोष किया. इसे भी पढ़ें : बालू">https://lagatar.in/ed-raids-on-the-premises-of-sand-businessman-sanjay-singh-know-who-is-sanjay-singh/">बालू

व्यवसायी संजय सिंह के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी, जानिये कौन हैं रसूखदार संजय सिंह 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही