Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स में अब एक ही जगह होगी सभी जांच, गरीब मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

अभी तक कई जरूरी जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता था, जहां हजारों रुपये खर्च हो जाते थे. लेकिन अब रिम्स में ही ये जांचें मुफ्त या बहुत कम खर्च में हो सकेंगी. इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा.
Advertisement
Advertisement
रिम्स, RIMS

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है. अब यहां लगभग हर तरह की जांच एक ही जगह पर उपलब्ध होगी, जिससे मरीजों को बार-बार बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

 

अभी तक कई जरूरी जांचों के लिए मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ता था, जहां हजारों रुपये खर्च हो जाते थे. लेकिन अब रिम्स में ही ये जांचें मुफ्त या बहुत कम खर्च में हो सकेंगी. इससे खासकर गरीब और जरूरतमंद मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा.

 

रिम्स के ट्रॉमा सेंटर की लैब में पहले से 24 घंटे जांच की सुविधा मौजूद है और रिपोर्ट भी 4 से 5 घंटे में मिल जाती है. अब इस लैब में कई नई और महंगी जांचें शुरू की जा रही हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का समय पर पता लग सकेगा और इलाज जल्दी शुरू हो पाएगा.

 

नई शुरू होने वाली जांचों में CA-125, CA-19-9, एंटी-TPO, एंटी-CCP, यूरिन प्रोटीन और RF टेस्ट शामिल हैं. इन जांचों से ओवरी कैंसर, पेट और पैंक्रियाज से जुड़े कैंसर, थायराइड, आर्थराइटिस और किडनी से जुड़ी बीमारियों की पहचान आसान होगी.

 

इसके अलावा कैंसर और हार्मोन से जुड़ी जांचें भी अब रिम्स में ही उपलब्ध होंगी. इससे मरीजों को बाहर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी और इलाज की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी.

 

सरकार की आयुष्मान भारत योजना और बीपीएल श्रेणी के मरीजों को इस सुविधा का सीधा लाभ मिलेगा. अब उन्हें अलग-अलग जगह जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही