Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्रिसमस पर चक्रधरपुर शहर के सभी गिरजाघर सज-धज कर तैयार

Advertisement
Advertisement
Chakradharpur : क्रिसमस को लेकर चक्रधरपुर शहर के पोटका ख्रीस्त राजा चर्च, सीएनआइ चर्च, जीइएल चर्च, आसनतलिया स्थित विलीवर्स चर्च, बुढीगोड़ा चर्च सज-धज कर तैयार है. क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को ख्रीस्त राजा चर्च में फादर जॉनी पीडी, कार्मेल स्कूल परिसर में पल्ली पुरोहित चोन्हास खलखो, सीएनआइ चर्च में फादर सिमोन नाग, जीइएल चर्च में फादर सीके मरांडी, विलीवर्स चर्च में फादर तिमोथियस टोप्पो, बुढीगोड़ा चर्च में फादर संजय एक्का ने विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया. इस दौरान ख्रीस्त राजा चर्च के फादर जॉनी पीडी ने क्रिसमस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्रिसमस खुशी और उल्लास का त्योहार है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-CHARCH-11-300x235.jpg"

alt="" width="300" height="235" /> इसे भी पढ़ें : सरायकेला-खरसावां">https://lagatar.in/seraikela-khasawan-population-10-65-lakh-three-recognized-colleges-and-63-liquor-shops/">सरायकेला-खरसावां

: आबादी 10.65 लाख, मान्यता प्राप्त कॉलेज तीन और शराब की दुकानें 63
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/12/CKP-CHARCH-22-300x140.jpg"

alt="" width="300" height="140" /> प्रार्थना सभा में ईसाई समुदाय के लोग एकजुट होकर सुख शांति व समृद्धि की प्रार्थना की. कोरोना महामारी से पूरे विश्व को निजात दिलाने के लिए प्रभु से प्रार्थना की. वहीं कोरोना महामारी को देखते हुए प्रार्थना सभा में सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया. 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर ख्रीस्त राजा चर्च में सुबह 7 बजे हिंदी, 8:30 इंग्लिश, 10:30 बजे हो भाषा में फादर जॉनी पीडी, कार्मेल स्कूल परिसर में पल्ली पुरोहित फादर चोन्हास खालखो सुबह 8 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है. सीएनआई चर्च के फादर सिमोन नाग द्वारा सुबह 8 बजे प्रार्थना की जाएगी. जीइएल चर्च में फादर सीके मरांडी द्वारा दोपहर 12 बजे प्रार्थना सभा की जाएगी, जबकि बिलीवर्स ईस्टर्न चर्च में सुबह 7 बजे प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही