Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BB19 की सक्सेस पार्टी में पहुंचे सभी कंटेस्टेंट्स,तान्या-नीलम में फिर हुई दोस्ती

बीती रात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान समेत सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए.
Advertisement
Advertisement

 Lagatar desk : बीती रात रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ की सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान समेत सीजन के सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए. इस पार्टी में तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट भी नजर आईं, जो एक दिन पहले हुई विनर गौरव खन्ना की पार्टी में शामिल नहीं हो पाई थीं.

 

 

दिसंबर को हुआ फिनाले


‘बिग बॉस 19’ का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को हुआ, जहां गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये की इनामी राशि अपने नाम की. तीन महीनों तक चले इस सीजन में दर्शकों को रिश्तों, टकराव और इमोशन्स से भरपूर सफर देखने को मिला. शो के खत्म होते ही मुंबई में एक खास सक्सेस पार्टी रखी गई, जिसकी मेजबानी खुद सलमान खान ने की.

 

 

कैजुअल लुक में दिखे सलमान खान


सलमान खान पार्टी में कैजुअल टी-शर्ट और पैंट में नजर आए. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट्स से खुलकर मुलाकात की और उनके साथ हंसी-मजाक करते दिखाई दिए.विनर गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पार्टी में पहुंचे. उन्होंने शो के दौरान बने अपने करीबी दोस्तों मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे से भी मुलाकात की.

 

 

ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करता दिखा ग्रुप


पार्टी में रनर-अप फरहाना भट्ट, फाइनलिस्ट अमाल मलिक और तान्या मित्तल खास अंदाज में नजर आए. तीनों ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे, जिसने कैमरों का खास ध्यान खींचा.इसके अलावा मालती चहर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, शहबाज बदेशा, अवेज दरबार और नगमा मिराजकर समेत कई चर्चित चेहरे भी इस जश्न का हिस्सा बने. सभी ने मिलकर जमकर मस्ती की.

 

तान्या और नीलम की फिर हुई दोस्ती


पार्टी की सबसे खास बात यह रही कि शो के दौरान अनबन की खबरों में रही तान्या मित्तल और नीलम गिरी की मुलाकात हुई और दोनों ने आपस में बातचीत भी की. पार्टी में मौजूद कुनिका सदानंद ने बताया कि उन्होंने दोनों के बीच बातचीत कराई और सभी ने साथ मिलकर डांस भी किया.

 

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरें


सक्सेस पार्टी के अंदर की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.तान्या मित्तल की मृदुल तिवारी के साथ तस्वीरें चर्चा में हैं .फरहाना भट्ट डांस करते हुए नजर आ रही हैं .सभी कंटेस्टेंट्स की ग्रुप फोटो भी फैंस को काफी पसंद आ रही है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही