Search

 
 
 

गठबंधन दलों के सभी कार्यकर्ताओं ने मेहनत कीः बैद्यनाथ राम

 
Latehar: इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्‍याशी बैद्यनाथ राम ने लातेहार विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को मतदान करने के लिए उनका आभार प्रकट किया और उन्‍हें धन्‍यवाद दिया है. राम ने जीत का दावा करते हुए कहा कि वे अपनी जीत के प्रति आश्‍वस्‍त हैं. उन्‍होंने कहा कि विधानसभा के प्रत्‍येक मतदान केद्र में उन्‍हें समर्थन और वोट मिला है. इसके लिए झामुमो और गठबंधन दलों के सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. वे सबों के प्रति आभार प्रकट करते हैं. राम ने कहा कि झारखंड में एक बार फिर से गठबंधन की सरकार बनने वाली है. लोगों ने इसका पूरा मन बना लिया है. गांव व टोला ही नहीं शहरी क्षेत्र के मतदाता भी झामुमो व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन पर विश्‍वास कर गठबंंधन के प्रत्‍याशियों को अपना मत दे रहे हैं. इसे भी पढ़ें - इंडिगो">https://lagatar.in/bomb-threat-in-flight-going-from-nagpur-to-kolkata-emergency-landing-at-raipur-airport/">इंडिगो

फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही