Search

 
 
 

कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहते हुए उनके घर से जले हुए नोट मिलने के बाद उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया था. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर की सिफारिश की थी.
 

New Delhi : इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा द्वारा राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिये जाने की खबर है. याद करें कि उनका दिल्ली हाईकोर्ट से वापस इलाहाबाद हाईकोर्ट तबादला (ट्रांसफर) कर दिया गया था.

 

दिल्ली हाईकोर्ट के जज रहते हुए उनके घर से जले हुए नोट मिलने के बाद उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट भेजा गया था. सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस वर्मा के ट्रांसफर की सिफारिश की थी.

 

जस्टिस वर्मा ने 5 अप्रैल, 2025 को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में  शपथ ली थी.  उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की तैयारी चल रही थी. उस समय काफी विवाद हुआ था.  

 

अहम बात यह है कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ अभी  एक आंतरिक जांच चल रही है. इस संबंध में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जांच समिति गठित की थी. कहा जा रहा है कि वह अपनी रिपोर्ट आगामी मॉनसून सत्र में सौंप सकती है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही