Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोप- हेमंत सरकार की गलतियों की सजा भुगत रहे छठी जेपीएससी के अभ्यर्थी : गौतम सिंह

Advertisement
Advertisement
Ranchi : छठी जेपीएससी के अभ्यर्थी गौतम सिंह ने वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार की मंशा ठीक नहीं है. सरकार ने ना सिर्फ असफल अभ्यर्थियों की आकांक्षाओं के साथ खिलवाड़ किया है, बल्कि सफल अभ्यर्थियों की भावनाओं के साथ कुठाराघात किया है.  कहा कि जब छठी जेपीएससी परीक्षा में गलत ढंग से चयनित 326 अधिकारियों को हाईकोर्ट ने सात जून को अवैध घोषित करते हुए जेपीएससी के दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था तो हेमंत सरकार ने उन अधिकारियों को पद मुक्त क्यों नहीं किया. दोषी अधिकारियों पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.

उच्च न्यायालय के निर्णय पर अमल नहीं किया

गौतम सिंह ने कहा कि छठी जेपीएससी के कई अभ्यर्थी जो आज बीडीओ और पदाधिकारी के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें हाईकोर्ट के डबल बेंच द्वारा दिये गए निर्णय के बाद गहरा आघात एवं चोट पहुंचा है. और इसके लिए पूरी तरह से हेमंत सरकार जिम्मेदार है. आनन-फानन में छठी जेपीएससी परीक्षा का परिणाम घोषित करने के बाद इन्होंने ना उच्च न्यायालय के निर्णय पर अमल किया और ना ही आंदोलनरत युवाओं की आवाज़ को सुना.

संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास

इसमें कोई दो मत नहीं कि जबसे झामुमो महागठबंधन की सरकार सत्ता में आयी है तबसे संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है. पिछले दो सालों में जेपीएससी ने कई ऐसे वक्तव्य दिए तथा कई विवादास्पद निर्णय लिए, जिसने जेपीएससी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.

कितने अभ्यर्थियों का बहुमूल्य समय बर्बाद कर दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेपीएससी छह के सभी अभ्यर्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता एवं परिवार और समस्त झारखंडी जनता से माफी मांगनी चाहिए. उनके एक निर्णय ने कई परिवारों के अरमानों को खाक कर दिया तथा कितने अभ्यर्थियों का बहुमूल्य समय बर्बाद कर दिया. इसे भी पढ़ें - JPSC">https://lagatar.in/jpscs-feat-of-21-years-not-a-single-exam-was-successful-without-controversy/">JPSC

के 21 वर्षों का कारनामा, एक भी परीक्षा बिना विवाद के नहीं हो पायी सफल
wpse_comments_template

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही