Search

 
 
 

आरोप : रांची सिविल कोर्ट के वकील करने जा रहे चौथी शादी ! दो पत्नी पहुंची महिला थाना

 
Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता नईमुद्दीन अंसारी का घरेलू विवाद महिला थाना तक जा पहुंचा है. उनकी पत्नी शमा परवीन और शहला तबस्सुम ने आरोप लगाया है कि उनके पति तीन-तीन पत्नियों के रहते चौथी शादी करने जा रहे हैं. जिस युवती से अधिवक्ता नईमुद्दीन अंसारी शादी करने जा रहे हैं, वह भी रांची सिविल कोर्ट में ही प्रैक्टिस करती है. शमा परवीन और शहला तबस्सुम ने महिला थाना में दिए गए लिखित शिकायत में कहा है कि नईमुद्दीन अंसारी उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हैं. महिला थाना में शिकायत दर्ज होने के बाद अधिवक्ता नईमुद्दीन को नोटिस जारी किया गया है. महिला थाना ने अधिवक्ता को 2 अगस्त को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है.

शादी के बाद से ही प्रताड़ना- शहला तबस्सुम

पहली पत्नी होने का दावा करने वाली शहला तबस्सुम भी रांची सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस करती हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी और अधिवक्ता नईमुद्दीन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी. शादी के बाद से ही वह उन्हें प्रताड़ित कर रहा है. वहीं दूसरी पत्नी शमा परवीन ने आरोप लगाया है कि उनकी और अधिवक्ता की शादी वर्ष 2012 में हुई थी. अब उनके पति अपने साथ कार्यरत एक महिला अधिवक्ता के साथ शादी करने जा रहे हैं.

दुर्भावना से ग्रस्त होकर आरोप लगाया जा रहा- नईमुद्दीन

इन आरोपों पर जब हमने अधिवक्ता नईमुद्दीन अंसारी से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि उन पर दुर्भावना से ग्रस्त होकर आरोप लगाया जा रहा है, ताकि सिविल कोर्ट में मेरी प्रैक्टिस से कमाई गई प्रतिष्ठा को धूमिल किया जा सके.
इसे भी पढ़ें – चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-25-years-of-rigorous-imprisonment-for-raping-a-minor/">चाईबासा

: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 25 साल का सश्रम कारावास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही