Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: 46 लाख वोट काटने की साजिश का आरोप, इरफान बोले- एक भी बांग्लादेशी दिखाकर साबित करे BJP

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर मतदाता सूची को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटने की कोशिश की जा रही है.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भाजपा पर मतदाता सूची को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों लोगों के नाम काटने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि करीब 46 लाख मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश हो रही है, जिनमें गरीब, आदिवासी, दलित और मुस्लिम समुदाय के लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: 

इरफान अंसारी ने कहा कि इस मामले में उनकी लगातार जिला उपायुक्तों (DC) से बात हो रही है. उन्होंने अधिकारियों से अपील की है कि अगर किसी मतदाता के नाम या दस्तावेज में छोटी-मोटी गलती है, तो उसे सुधारकर नाम बचाया जाए. केवल तकनीकी कारणों से किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर जल्द मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे.

 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जामताड़ा जिले में मतदाता सूची की 100 प्रतिशत मैपिंग पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि हर बूथ पर उनके कार्यकर्ताओं और बीएलओ ने नजर रखी. उन्हें डर था कि कुछ लोगों के नाम जानबूझकर हटाए जा सकते हैं, लेकिन लगातार निगरानी के कारण ऐसे मामलों में कमी आई.

 

बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा को चुनौती देते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि अगर संथाल परगना में एक भी बांग्लादेशी है तो भाजपा उसे सामने लाकर दिखाए. उन्होंने कहा कि जांच भारत सरकार की एजेंसियां और चुनाव आयोग कर रहे हैं. अब तक किसी बांग्लादेशी की पुष्टि नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति के लिए इस मुद्दे को उठा रही है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लगातार बयानों की वजह से समाज में भेदभाव का माहौल बन गया है. लोग एक-दूसरे को बिना वजह बांग्लादेशी कहने लगे हैं. इससे कई लोगों का सम्मान और मनोबल प्रभावित हुआ है.

 

इरफान अंसारी ने कहा कि भाजपा नेताओं को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए कि उनके आरोप गलत थे. उन्होंने मांग की कि भाजपा इस मुद्दे पर लोगों से माफी मांगे. उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा माफी नहीं मांगती, वह इस मुद्दे को उठाते रहेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही