Search

 
 
 

लातेहार: निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप

 
Latehar: सदर प्रखंड के पड़हा राजा प्रभुदयाल उरांव और जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव के नेतृत्व में जिला पड़हा के अन्य सदस्यों ने डीसी को एक आवेदन सौंपा है. आवेदन में कल्याण विभाग से बन रहे सरना स्थल, धुमकुड़िया भवन,जाहेर, मशना स्थल व हड़गड़ी समेत अन्य निर्माण कार्यों में अनियमितता बरते जाने की शिकायत एवं इसकी जांच कराने की मांग की गयी है. आवेदन में बताया गया है कि गांव के सरना स्थल जहां चिन्हित है, उस स्थल में नहीं निर्माण कराकर दूसरे स्थल में सरना स्थल का निर्माण कराया जा रहा है.एक ही गांव में विभाग द्वारा एक से अधिक सरना स्थल का निर्माण कराया जा रहा है. सरना मशना, जाहेर स्थान एवं हडगडी का निर्माण भूमि राजस्व खतियान दर्ज में निर्माण कार्य कराया जाना हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है. कुछ ऐसी योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है जो खतियान में दर्ज भी नहीं है और ना ही इस योजना का कोई उपयोगिता नहीं है. विभाग व बिचौलियों की मिलीभगत से सरकारी राशि की बंदबांट की जा रही है. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/america-in-the-presidential-debate-donald-trump-called-joe-biden-a-manchurian-candidate/">अमेरिका

: प्रेसिडेंशियल डिबेट में डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन को मंचूरियन कैंडिडेट करार दिया… 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही