Search

 
 
 

Ranchi : जेल में 20 वर्षीय बंदी युवक के साथ हिरासत में अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप, प्राथमिक दर्ज

Sexual abuse in Birsa Munda Jail: पीड़ित युवक रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित मेकोन कॉलोनी निवासी का रहने वाला है. युवक के पिता नंदकिशोर शर्मा की लिखित शिकायत पर बीएनएस की धारा के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.
 
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi News:  राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (सेंट्रल जेल) विचाराधीन बंदी 20 वर्षीय युवक के साथ हिरासत में सामूहिक अप्राकृतिक यौनाचार (कस्टोडियल गैंगरेप) करने का मामला सामने आया है. नशीला पदार्थ खिलाकर युवक के साथ तीन बार यौनाचार करने का आरोप है. इसे लेकर खेलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.

 

इसके साथ ही जेल प्रशासन पर शिकायत पत्र फाड़ने और इलाज से इनकार करने के आरोप भी लगे हैं. घटना की जानकारी सामने आने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है.

 

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक रातू थाना क्षेत्र के कटहल मोड़ स्थित मेकोन कॉलोनी निवासी का रहने वाला है. युवक के पिता नंदकिशोर शर्मा की लिखित शिकायत पर बीएनएस की धारा के तहत यह मामला दर्ज किया गया है.

 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका 20 वर्षीय पुत्र एस शर्मा (काल्पनिक नाम ) एक मामले (कांड संख्या 21/2026) में विचाराधीन बंदी के रूप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद था, जिसे रांची की अदालत ने 12 जून 2026 को बरी कर दिया. 

 

जेल से छूटने के बाद जब उनका बेटा घर पहुंचा तो वह गहरे मानसिक सदमे (ट्रॉमा) में था. पूछने पर उसने जेल के भीतर खुद के साथ हुए अमानवीय घटनाओं की जानकारी दी. 

 

दर्ज प्राथमिकी में मुख्य आरोपियों (सेट-ए) में जेल के अंदर बंद पिंटू (वार्ड 14), अरविंद गुप्ता (वार्ड 14), साहिल अंसारी (वार्ड 15), साहिल साह (वार्ड 15), रबिसर लोहरा (वार्ड 15), पवन (कैंटीन बॉय, वार्ड 14), मंटू (वार्ड 14), धनेश्वर बढ़ई, कातिल शिव उरांव (वार्ड 15), बल्लू (वार्ड 15), रेहान गोलू (वार्ड 15), गोलू साव (वार्ड 15), पोगो (अज्ञात), वार्ड नंबर 15 का वार्ड इंचार्ज, पुलिसकर्मी सिंह और संतोष उरांव (वार्ड 14) शामिल हैं.

 

वहीं, सह-आरोपियों व साजिशकर्ताओं (सेट-बी) में लोक सेवक के रूप में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक, वार्ड इंचार्ज और जेल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर को नामजद किया गया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही