Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आरोप: विक्षिप्त के साथ रिम्स के जूनियर डॉक्टर ने की मारपीट

Ranchi: बुधवार को रिम्स में एक अजीबोगरीब घटना हुई. दरअसल, ओरमांझी थाना क्षेत्र के सिलदीरी के रहने वाले मानसिक विक्षिप्त संजय महतो का इलाज रिम्स के मेडिसिन विभाग में चल रहा था. डॉ सीबी शर्मा के यूनिट में मंगलवार को उसे भर्ती कराया गया था. बुधवार दोपहर शख्स अचानक अस्पताल से बाहर निकलकर भागने लगा. जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे संभाल कर दोबारा वार्ड में लाया. पत्नी ने जब डॉक्टर से इलाज करने की गुहार लगाई तो झल्लाए जूनियर डॉक्टर ने विक्षिप्त मरीज के साथ मारपीट की. घटना के बाद वह अस्पताल से निकलकर भाग गया. परिजनों काफी खोजबीन की तब मालूम चला कि वो अपने घर चला गया है. इसे पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-reached-the-special-camp-said-connect-people-with-public-welfare-schemes/">सिमडेगा

: विशेष शिविर में पहुंची डीसी, कहा- जनकल्‍याणकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ें
[caption id="attachment_443231" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/फ़ोटो-गोल-घेरे-में-डॉक्टर-जिसपर-परिजनों-ने-लगाया-मारपीट-का-आरोप।.jpg"

alt="" width="1280" height="1104" /> फोटोः गोल घेरे में डॉक्टर, जिसपर परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप[/caption]

सीनियर डॉक्टर के रोकने के बावजूद जूनियर ने की मारपीट

मरीज के बेटे आकाश ने बताया कि पिता ऑटो चलाते हैं. पिछले 2 सालों से उनकी मानसिक स्थिति गड़बड़ चल रही है. हालांकि दवा लेने के बाद वह ठीक थे. मंगलवार को समस्या बढ़ने के बाद रिम्स में भर्ती किया गया. जहां बुधवार को जूनियर डॉक्टर ने उनके साथ मारपीट की. उन्होंने कहा कि सीनियर डॉक्टर ऐसा करने से अपने जूनियर को रोक रहे थे, लेकिन वो नहीं माना और मारपीट करता रहा. इस मामले पर रिम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉ राजीव रंजन ने कहा कि मरीज शराब के नशे में था. मारपीट की घटना की सूचना नहीं है. इसे भी पढ़ें-शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-12-oct-2022-jhar-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।12 OCT।।40 JAS बने IAS।।सीएम को किससे खतरा।।कैसे सुधरेगी पीडीएस सिस्टम।।इलाज के लिए लालू गए विदेश।।सौरव BCCI से आउट,TMC के सवाल।।DCW अध्यक्षा को रेप की धमकी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही