Bokaro : जिले के गोमिया थाना की पुलिस पर पुराना सिनेमा हॉल के पास रहने वाले राहुल कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है. इसको राहुल कुमार के परिजनों ने कहा कि गुरुवार की रात गोमिया थाना की पुलिस तीन बाइक पर सवार होकर आयी और घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगी. पुलिस राहुल कुमार को अपने साथ ले गयी. पुलिस का कहना था कि गोमिया थाना क्षेत्र में सुनील सिंह के घर पर हुई चोरी में राहुल भी शामिल है. इसी शक के आधार पर पुलिस उसे अपने साथ थाना ले गयी और उसे बेरहमी से पीटा. इसके बाद उसे शुक्रवार की रात गाली-गलौज करके छोड़ दिया गया. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने शनिवार के दिन के दो बजे तक उसे अपराध कबूलने की चेतावनी दी. [wpse_comments_template]
गोमिया थाना की पुलिस पर चोरी के शक में युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटने का आरोप
Last Updated: Aug 24, 2024 12:00 AM (IST)