Search

 
 
 

युवती और उसके भाई के साथ मारपीट, सोने की चेन-अंगूठी, कार की चाबी छीनने का आरोप

Ranchi News : पायल अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो एन कार से हॉस्टल पहुंची थी. कार रुकते ही वहां मौजूद तीन युवकों ने वाहन को घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने कार का गेट खोलकर उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कार की चाबी और पायल के गले से सोने की चेन तथा हाथ से अंगूठी छीन ली गई.
 
लालपुर थाना

Ranchi News : रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के नगराटोली स्थित श्रीवास्तव गर्ल्स हॉस्टल के पास एक युवती और उसके भाई के साथ मारपीट कर सोने की चेन, अंगूठी और कार की चाबी छीनने का मामला सामने आया है. घटना 28 अगस्त की है, मामले को लेकर युवती(पायल मुखर्जी) ने लालपुर थाने में लिखित शिकायत दी है. प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है.


शिकायत में कहा गया है कि पायल अपने भाई के साथ स्कॉर्पियो एन कार से हॉस्टल पहुंची थी. कार रुकते ही वहां मौजूद तीन युवकों ने वाहन को घेर लिया. आरोप है कि युवकों ने कार का गेट खोलकर उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान कार की चाबी और पायल के गले से सोने की चेन तथा हाथ से अंगूठी छीन ली गई.


पायल ने आरोप लगाया है कि सन्नी नामक युवक ने उसे जबरन कार से बाहर खींच लिया. इसके बाद उसका गला दबाने, बाल खींचने और मारपीट की. युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की गई.


घटना के बाद पीड़िता ने लालपुर थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. शिकायत में तीन युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही