Search

सरकारी भूमि पर भवन निर्माण का आरोप, सीओ की रोक के बावजूद हो रहा काम

Palamu : पलामू जिले के नवा बाजार थाना क्षेत्र में भू-माफिया द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है. जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने सीओ को आवेदन देकर की है. इसी आवेदन के आधार पर सीओ ने भवन निर्माण का कार्य रोक लगाने का निर्देश थाना को दिया है. साथ ही आरोपी पक्ष को 13 जून को कागजात के साथ बुलाया है. सीओ के निर्देश के बाद भी भू-माफिया द्वारा भवन निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सीओ के आदेश का भी भू-माफिया के सामने हवा-हवाई साबित हो रहा है. इधर ग्रामीणों का कहना है कि सीओ ने कल थाना को अविलंब भवन निर्माण कार्य को रोक लगाने का आदेश दिया था, लेकिन अभी तक भी भवन कार्य नहीं रुका है. नवा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि हमारे पास कोई भी सीओ का न तो चिट्ठी आई है ना ही आदेश. ग्रामीणों ने बताया कि हरिहरगंज के रहने वाले एक व्यक्ति फर्जी एग्रीमेंट कर जमीन को बेचते हैं, जबकि यह सरकारी भूमि है. ग्रामीणों ने बताया कि 1 एकड़ 34 डिसमिल सरकारी भूमि है. 3 दिनों से भू-माफिया के द्वारा भवन निर्माण कराया जा रहा है. इसकी शिकायत हमलोगों ने जनता दरबार में भी किए थे, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ

में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp