Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य और जिला कृषि पदाधिकारी पर लगाए भ्रष्‍टाचार के आरोप, जांच की मांग

Latehar : आजसू जिलाध्यक्ष अम‍ित कुमार पांडेय ने शहर के गांधी इंटर कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय में किये गये भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की है. इस संबंध में उन्होंने लातेहार डीसी को एक ज्ञापन सौंपा है. उन्होंने अपने ज्ञापन में कहा है कि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दशरथ साहू के द्वारा महाविद्यालय के कोष समेत अन्य कई गड़बड़‍ियां की गयी है. इसकी जांच करायी गई तो बड़ा घोटाला सामने आ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय की राशि का निजी उपयोग किया जा रहा है. सरकार से प्राप्त अनुदान की राश‍ि को असंवैधानिक ढंग से खर्च किया जा रहा है. महाविद्यालय में आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी बिना क्रय समिति के अनुमोदन के प्राचार्य स्वयं कर रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्राचार्य स्वयं अपनी पत्नी पूनम कुमारी का महाविद्यालय में असंवैधानिक तरीके से नियोजन करवा लिया है.

घोटाले की जांच कराने की मां

समाजसेवी रवि कुमार डे ने जिला कृषि पदाधिकारी कार्यालय में कथित रूप से क‍िये गए घोटालों की जांच कराने की मांग की है. उन्होंने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी रामशंकर सिंह के द्वारा कृषि विभाग में करोड़ों रुपये का घोटाला किया गया है. उन्होंने आरोप लगाया है क‍ि कृषि उपकरणों की खरीदारी एवं वितरण में उनके द्वारा व्यापक अनियमितता बरती गयी है. इसकी जांच होनी चाह‍िए. इसे भी पढ़ें : अवैध">https://lagatar.in/palamu-dmo-raids-bakoria-for-illegal-mining-seizes-stones-and-marbles/">अवैध

खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी, जमा पत्‍थर और मार्बल जब्‍त  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही