Search

 
 
 

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इसराइल मंसूरी पर भ्रष्टाचार का आरोप

 
Ranchi: मोरहाबादी स्थित पथ निर्माण विभाग के कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब यह आरोप लगाते हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता और ठेकेदार संटू सिंह ने कहा कि हम लोग सारे कागजात लेकर निविदा में टेंडर डालने के लिए पहुंचे थे. लेकिन जब हंगामा हुआ तो कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इसराइल मंसूरी यहां से भाग गए और टेंडर रद्द करने की धमकी देने लगे. अगर पहले ही टेंडर अपने लोगों को देना रहता है तो खानापूर्ति के लिए आखिर पेपर में विज्ञापन क्यों निकालते हैं. जो काम करना चाहता है सही आदमी है, वह रोड पर भीख मांग रहा है. देखें वीडियो जिन तीन जगहों पर कार्य का टेंडर निकला गया है उस पर कार्य जारी है, और अपने मनचाहे लोगों को काम देने की बात कही जा रही है. बता दें कि तीन कार्य निकाला गया है जो इस प्रकार है.
  1. एमजी पथ होटल रेडिसन ब्लू होटल, बीएनआर एवं हिनू चौक से बिरसा चौक तक पथ में रोड मार्किंग एवं पेंटिंग कार्य. 28 लाख 54 हजार 83 की लागत से कार्य होना है. अवधि वर्ष 2022 से 2023.
  1. अरगोड़ा चौक से कडरू पथ पर रोड मार्किंग एवं पेंटिंग कार्य. 25 लाख 70 हजार 500 की लागत से
  2. कार्य रातू रोड जंक्शन न्यू मार्केट से बिरसा चौक पथ में डिवाइडर मरमत्ती रोड मार्किंग एवं पेंटिंग कार्य 49 लाख 97 हजार 900 रुपये की लागत से.
वहीं इस पूरे प्रकरण की जानकारी और प्रतिक्रिया लेने के लिए कार्यपालक अभियंता मोहम्मद इसराइल मंसूरी को कॉल लगाया गया तो उनका फोन नोट रिचेबल बताया, और जब पथ निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर कृष्ण कुमार लाल को फोन किया गया, तो रिंग होता रहा लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया. इसे भी पढ़ें-सड़क">https://lagatar.in/how-to-save-life-of-injured-in-road-accident-training-given-to-policemen-in-sadar-hospital/">सड़क

दुर्घटना में घायल की कैसे बचाई जाए जान, सदर अस्पताल में पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही