Search

 
 
 

पूर्व CS पर लगे विभागीय अनियमितता के आरोप, जांच जारी

 
Deoghar: देवघर के पूर्व सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार पर विभागीय अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं. यह आरोप देवघर के सामाजिक कार्यकर्ता देवनंदन झा ने लगाये हैं. देवानंद ने स्वास्थ्य सचिव को ज्ञापन के जरिए इसकी शिकायत की थी. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ कृष्ण कुमार को इसकी जांच का जिम्मा दिया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ganga-aarti-and-ganesh-vandana-at-maithon-dam-ghat-under-namami-gange-scheme/39757/">धनबाद:

नमामि गंगे योजना के तहत मैथन डैम घाट पर गंगा आरती एवं गणेश वंदना

कागजात की जांच

इसी क्रम में देवघर पहुंचे स्वास्थ्य उपनिदेशक डॉ कृष्ण कुमार और क्षेत्रीय उपनिदेशक ने सिविल सर्जन कार्यालय में घंटों गहन जांच की. इस दौरान उन्होंने पूर्व सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार के कार्यकाल में की गई ट्रांसफर पोस्टिंग के कागजातों की भी जांच की. देखें वीडियो-  

ट्रांसफर पोस्टिंग हुई थी

इस मामले पर क्षेत्रीय उपनिदेशक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा की सिविल सर्जन पर जो आरोप लगाए गए थे वह प्रथम दृष्टया सही पाया गया है. ट्रांसफर पोस्टिंग की गई है. लेकिन किन हालातों में की गई है. इसकी जरूरत थी या नहीं थी. इस पर हम अपनी पूरी रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें-   बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-assaulting-and-molesting-a-woman-after-being-found-alone-at-home/39779/">बोकारो:

घर में अकेली पाकर महिला से मारपीट और छेड़खानी
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही