Search

 
 
 

हुसैनाबाद प्रखंड में 20-22 क्विंटल राशन गबन का आरोप, भाजपा नेता ने सचिव से की शिकायत

 
Hussainabad(Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड परिसर स्थित एफसीआई के गोदाम से 20 से 22 हजार क्विंटल राशन गबन का आरोप भारतीय जनता पार्टी उर्दवार मंडल अध्यक्ष रामराज मेहता ने लगाया है. रामराज मेहता ने इस संबंध में एक ज्ञापन झारखंड सरकार के खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव डॉ. अमिताभ कौशल को सौंपा है. रामराज मेहता ने रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में डॉ. अमिताभ कौशल से मुलाकात कर उन्हें पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की है. सचिव ने मामले की तुरंत एक टीम भेजकर जांच कराने और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही है. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-four-bullets-fired-at-woman-in-broad-daylight-in-saket-court-premises-condition-critical/">दिल्ली

: साकेत कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े महिला पर दागी चार गोलियां, हालत गंभीर
रामराज मेहता ने सौंपे ज्ञापन में बताया कि हुसैनाबाद प्रखंड के 22 पंचायतों के लाभुकों को 4 महीने एक भी राशन नहीं दिया गया. पूरा राशन गबन कर लिया गया. रामराज मेहता ने बताया कि ग्राम पंचायत महूदंड के जनजातीय डाकिया योजना पीटीजी के राशन का 35 किलोग्राम की पैकेट की जगह 25 किलोग्राम का ही राशन पैकेट जनवरी में वितरण किया गया है. ग्राम पंचायत बैरांव एवं झरगड़ा के लाभुकों को चार माह यानी अगस्त, सितंबर, दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का राशन आज तक नहीं दिया गया है. वहीं बैगा जनजाति बहुल एकमात्र ग्राम पंचायत महुदंड के जनजातीय समुदाय के 7-8 सौ राशन कार्डधारियों के राशन वितरण में भारी घालमेल की गई है. पूर्व में इस मामले की जांच के नाम पर लीपापोती करने का भी प्रयास किया गया है. जिसके तहत 20-22 हजार क्विंटल गबन मामले में मात्र 400 कुछ क्विंटल राशन गबन का आरोप पूर्व के एजीएम पर तय हुआ. इस पर पूर्व के एजीएम पर सजा भी मुकर्रर की गई है. सचिव ने इस मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-files-prosecution-complaint-against-virendra-ram-read-what-ed-said/">BREAKING

: वीरेंद्र राम के खिलाफ ED ने दाखिल की प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन, पढ़िए ED ने क्या कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही