Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राहे क्षेत्र में नल जल योजना में भारी अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने बंद कराया काम

Advertisement
Advertisement
Rahe (Ranchi) : प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र होटलो पंचायत में नल जल योजना के तहत चल रहे मिनी जल मीनार जलापूर्ति कार्य में भारी अनियमितता बरतने के आरोप में ग्रामीणों कार्य को बंद करा दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि होटलों पंचायत के सिरीडीह गांव  में मिनी जलमीनार कार्य में भारी गड़बड़ी की जा रही है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से गांवों के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का मिशन है. लेकिन संवेदक द्वारा कार्य में अनियमितता बरतते हुए खानापूर्ति की जा रही है.

बोरिंग से लेकर पाइप बिछाने में गड़बड़ी

ग्रामीणों का आरोप है कि बोरिंग सही तरीके से नहीं किया जा रहा है. पाइप लाइन बिछाने में भी कोताही बरती जा रही है. टंकी के कार्य में भी कम गड्ढा खोदा जा रहा है. पीलर फाउंडेशन गड्ढा में बिना ढलाई से ही पतला छड़ दिया जा रहा है. डुप्लीकेट सीमेंट का उपयोग करने और कम मात्रा में सीमेंट देकर कार्य करने का भी आरोप है. ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइनिंग में गड्ढा कम किया जा रहा है. पाइप भी पतला दिया जा रहा है. साथ ही मजदूरों  को भी कम मजदूरी दी जा रही है. वहीं मजदूरी की मजदूरी बकाया भी रखा गया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/31-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे जनप्रतिनिधि

ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कार्य में हो रही अनियमितता के संबंध में शिकायत की. शिकायत मिलते ही जिप सदस्य बादल महतो, प्रमुख लीलमनी देवी, उपप्रमुख उमेश महतो, जल नल प्रभारी प्रकाश सिन्हा, धर्म अहीर आदि गांव पहुंचकर कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण में भारी अनियमितता पाई गई. कार्यस्थल से ही जनप्रतिनिधियों ने विभागीय पदाधिकारी से फोन पर बात कर कार्य में गुणात्मक सुधार लाने को कहा. कार्य में गुणात्मक सुधार नहीं होने तक काम को बंद कराया गया. जनप्रतिनिधियों ने इसकी जांच कराने की मांग की है. वहीं इस मामले में पीएचईडी विभाग के एसडीओ तेलेस्फोर मिंज ने कहा कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है तो जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : डुमरी">https://lagatar.in/dumri-assembly-by-election-baby-devi-will-file-papers-on-august-17-cm-hemant-soren-will-be-present/">डुमरी

विधानसभा उपचुनाव : 17 अगस्त को पर्चा दाखिल करेंगी बेबी देवी, मौजूद रहेंगे सीएम हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही