Search

 
 
 

धनबाद के विकास में निष्क्रियता का आरोप, जदयू ने सांसद का फूंका पुतला

 

 महत्वपूर्ण ट्रेन छिन गई, शहर को एयरपोर्ट व एम्स भी नहीं मिला

Dhanbad : जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने सांसद पशुपतिनाथ सिंह पर धनबाद के विकास में निष्क्रियता का आरोप लगाया है. जद यू के कार्यकर्ताओं ने बुधवार 26 जुलाई को शहर के रणधीर वर्मा चौक पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह का पुतला जलाया. इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने कहा कि सांसद पी एन सिंह धनबाद के विकास के विरोधी हैं. धनबाद से ट्रेन छिन गया, एम्स भी हाथ से चला गया. कोयला की राजधानी के नाम से मशहूर को एयरपोर्ट जरूरत है. मगर वह भी नसीब नहीं हुई. हालत यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद सांसद मौन धारण किए हुए हैं. उनकी निष्क्रियता के कारण धनबाद में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जदयू सांसद के इस रवैये का विरोध करती है. विरोध स्वरूप जिला जदयू ने आज उनका पुतला दहन किया है. इस मौके पर धनलाल दुबे, भगवानदास शर्मा रामस्वरूप यादव, राजू सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही