Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंझगांव में हर घर जल नल योजना में अनियमितता का आरोप, ग्रामीण बोले- जबतक जांच नहीं होगी, नहीं होने देंगे काम

Advertisement
Advertisement
Md Wasi Majhgaon : मझगांव प्रखंड में प्रधानमंत्री जल नल योजना में भारी अनियमितता बरती जा रही है. सभी पंचायतों में लुट-खसोट चरम पर है. शुक्रवार को सोनापोस पंचायत के ग्राम कलकालगुटू में ग्रामीण मुंडा जयराम चातार की अध्यक्षता में सैकड़ो ग्रामीणों ने बैठक की. ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक मनोज सिंह कंट्रक्शन एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की मिलीभगत से प्रधानमंत्री जल नल योजना के कार्य में लूट मची हुई है. पंचायत क्षेत्र के ग्राम कलकलगुटू चौक, नरहरी घर समीप, आंवला के रेडगासाई में संवेदक बिना डीप बोरिंग किये ही आनन-फानन में पुराने नलकूप में कनेक्शन कर रहा है. इतना ही नहीं संवेदक ने जहां पर पूर्व से पंचायत फंड के द्वारा 14 वित्त योजना से सोलर आधारित जलमीनार संचालित है. वहीं पर प्रधानमंत्री हर घर जल नल योजना के तहत स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया है. ग्रामीणों ने कहा कि हम लोगों ने पिछले माह निर्माण कार्य को रोक दिया था. कहा था कि ऊपर टोली में पानी की काफी समस्या है, वहां पर नया बोरिंग कर सप्लाई दें. लेकिन कार्य एजेंसी ने दबंगई दिखाते हुये पुराने योजना के पास ही काम करा रही है. ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भी भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है. ग्रामीणों का आरोप है कि बोलने पर एजेंसी के लोग धमकी भी देते हैं. जहां पर पुराने नलकूप में सप्लाई देने का तैयारी कर रही है, वहां पर घंटों इंतजार के बाद दो बाल्टी पानी भी नहीं निकलता है. गर्मी में तो यह पूरी तरह से सूख जाता है. संवेदक बिना डीप बोरिंग किये ही कैसे पुराने नलकूप में कनेक्शन लगाकर कार्य रही है. ग्रामीणों ने डीसी से योजना के तहत हो रहे कार्य की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि बिना जांच के कार्य अब नहीं करने दिया जाएगा. अगर संवेदक जबरन कार्य कराता है तो हम सभी ग्रामीण सामूहिक रूप से प्रखंड कार्यालय में भूख हड़ताल करेंगे.

क्या कहते हैं जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी 

सोनापोस पंचायत की मुखिया सरिता बिरुवा ने कहा कि एजेंसी मनमानी तरीके से कार्य कर रही है. हमें कार्य से संबंधित पूर्ण जानकारी भी नहीं दिया गया है. पीएचईडी विभाग इसकी उच्च स्तरीय जांच करे. पूर्वी भाग-मझगांव की जिप सदस्य पूनम जेराई ने कहा कि जहां पर पूर्व से जलमीनर संचालित है, वहां पर दोबारा लगाना सरासर गलत है. यह मामला गबन की ओर इशारा कर रहा है, विभाग इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाये. पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता अभय कुमार ने कहा कि गुणवत्ता की मॉनिटरिंग की जा रही है. नया डीप बोरिंग का प्रावधान नहीं है. सभी स्थलों को टेक्नीशियन द्वारा जांच कर काम कराया जा रहा है. स्थानीय ग्रामीण जयराम चातार ने कहा कि संवेदक द्वारा अत्यंत घटिया निर्माण किया गया है. निर्माण के दौरान एक भी विभाग के पदाधिकारी स्थल नहीं आते हैं. सभी जगह का उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए. स्थानीय वार्ड सदस्य चांदनी चातार ने कहा कि हमारे टोला में पानी नहीं है. वहां पर नहीं लगा कर जहां पर पहले से जलमीनर संचालित है, वहां पर लगाया जा रहा है. विभाग हम ग्रामीणों के साथ खिलवाड़ कर रही है. इसे भी पढ़ें : समय">https://lagatar.in/108-ambulance-not-found-on-time-girl-and-woman-commit-suicide-three-news-from-jamshedpur-including/">समय

पर नहीं मिला 108 एंबुलेंस, युवती और महिला ने तोड़ा दम समेत जमशेदपुर की तीन खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही