Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

DMFT मद से चल रही योजनाओं में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंपा, जांच की मांग की

Advertisement
Advertisement
 Ranchi  : रांची के उपायुक्त को आवेदन देकर DMFT मद से बुढ़मू में चल रहे विकास कार्यों में  अनियमितता बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. आरोप है कि संवेदक द्वारा योजनाओं मे घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों का यह भी कहना है कि संवेदक अपने हिसाब से योजनाओं को इधर-उधर कर रहे हैं, जिसका नतीजा ग्रामीणों को भुगताना पड़ रहा है. बता दें कि बुढ़मू, उमेडंडा, ठाकुर गांव सहित अन्य क्षेत्रों मे DMFT मद से योजनाओं का संचालन हो रहा है.  कही पथ, तो कहीं स्कूल भवन,  तो कहीं पर बाउंड्री वाल का निर्माण कराया जा रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ranchi-7777.gif"

alt="" width="600" height="450" />

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना स्थल ही बदल दिया गया है

ठाकुरगांव मे चल रही योजना को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि योजना स्थल ही बदल दिया गया है. जिस स्थल पर योजना (पथ ) का निर्माण किया जाना चाहिए, वहां निर्माण कार्य नहीं कर वैसे स्थान पर निर्माण किया जा रहा है, जहां उसकी जरूरत थोड़ी सी भी नहीं है. ग्रामीणों के द्वारा उपायुक्त रांची को सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि  DMFT मद से स्वीकृत योजना के तहत उमाशंकर राम के घर से विष्णु चौक तक पीसीसी पथ का निर्माण कराया जा रहा है,  जबकि स्थल को बदलते हुए नौवा बगीचा तीर्थंनाथ महतो के घर से ठाकुरगांव पिठोरिया मुख्य पथ तक का निर्माण कराया जाना चाहिए था.

गड़बड़ करने वाले संवेदक पर कड़ी कार्रवाई की जाये

ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर पथ का निर्माण होना चाहिए था. कहा कि अच्छे पथ पर निर्माण कराकर राशि को सिर्फ लूटा जा रहा है.  जिस स्थान पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है,  उससे आसपास बने भवनों में बरसात के मौसम में पानी घरों मे घुसेगा. ग्रामीणों ने उपायुक्त रांची से मांग की है कि बुढ़मू प्रखंड मे चल रही DMFT मद की सारी योजनाओं की जांच कराई जाये. समय समय पर चल रही योजनाओं की लगातार मॉनेटरिंग अधिकारियों के द्वारा कराई जाये.   गड़बड़ करने वाले संवेदक पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस रद्द किया जाये. कहा कि अगर इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है,  तो ग्रामीण आंदोलन करने को विवश होंगे.

नहीं की जाती है मॉनेटरिंग

बुढ़मू प्रखंड में चल रही DMFT मद की योजनाओं में बंदर बांट का सबसे बड़ा कारण योजनाओं की मॉनेटरिंग नहीं होना है. इसका सीधा लाभ संवेदक उठाते हैं.  उपायुक्त रांची को आवेदन देने वालों में ठाकुर गांव के मुकेश कुमार, दीपक कुमार,अनु साहू, नरेश सिंह, शिवनारायण साहू, कृष्णा प्रसाद, सुनील कुमार साहू,  सतीश गोप, संजय कुमार चौरसिया सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही