Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डॉ भीमराव आंबेडकर उन्नत ग्राम योजना में धांधली का आरोप, एमडी से जांच की मांग

Ranchi : हरिजन जागरूकता मोर्चा के अध्यक्ष प्रीतम कुमार रविदास ने आरोप लगाया है कि डॉ भीम राव आंबेडकर उन्नत ग्राम योजना में धांधली का आरोप लगाया है. कहा कि पैसा लेकर आवंटन किया जा रहा है. उन्होंने इस सिलसिले में  झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के एमडी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा है कि यह योजना झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. हरिजन गांव को उन्नत ग्राम बनाने को लेकर सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है. मगर इसमें व्यापक स्तर पर धांधली चल रही है.उन्होंने एमडी के लिखे पत्र में कहा है कि योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभाग द्वारा विज्ञापन निकाला गया. कुल 139 आवेदन विभाग को प्राप्त हुए. आवेदन जमा करने वाली संस्थाओं द्वारा 5 हजार रुपये आवेदन शुल्क एवं 1 लाख रुपये ईएमडी के रूप में लिये गये. विभागीय तकनीकी समिति द्वारा तकनीकी मूल्यांकन, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन एवं इंटरव्यू के आधार पर संस्थाओं की ग्रेडिंग के आधार पर क्रमश ए, बी, सी में सूचीबद्ध किया गया.

ग्राम आवंटन के लिए 2 लाख रुपये की डिमांड की गयी

विभागीय आदेश के अनुसार 28 दिसंबर 2022 को ग्रेडिंग किए गए सूचीबद्ध संस्थाओं की सूची सभी संस्थाओं को मेल से भेजा गया. इसके बाद विभाग के कर्मचारी अवधेश कुमार कालिंदी द्वारा संस्थाओं को देर रात कॉल करने का सिलसिला शुरू हो गया. कॉल के जरिए वे बारी-बारी से सभी संस्थाओं से प्रति ग्राम आवंटन के लिए 2 लाख रुपये की डिमांड की गयी. नहीं देने पर एक भी ग्राम नहीं देने की धमकी दी गयी. नियमों को ताक पर रखकर सी-ग्रेडिंग संस्थाओं को ग्राम आवंटन कर दिया गया. रविदास ने एमडी से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर इसमें शामिल अफसरों पर कार्रवाई की मांग की है. इसे भी पढ़ें – सीनियर">https://lagatar.in/railways-should-restore-the-concession-given-to-senior-citizens-in-tickets-kheeru-mahato/">सीनियर

 सिटीजन को टिकट में मिलने वाली रियायत पुनः बहाल करे रेलवे – खीरू महतो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही