Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजद नेत्री पिंकी यादव का आरोप, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी ने दी चप्पल से मारने की धमकी

Ranchi : ढोल नगाड़ों की थाप पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में राजद के कार्यकर्ता झूम रहे थे. राजद के नेता अपने युवा नेता तेजस्वी यादव के स्वागत को आतुर थे. इसी बीच एयरपोर्ट पर संगठन की पुरानी नेता रही पिंकी यादव ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रानी देवी पर चप्पल खोलकर मारने का आरोप लगाया. मीडिया के समक्ष पिंकी ने कहा कि जब तेजस्वी यादव के स्वागत में हम सभी उत्साह से लबरेज थे, उस वक्त रानी ने धक्का-मुक्की की और चप्पल से मारने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भी महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं. हम पार्टी के पुराने नेता हैं और अपने डिप्टी सीएम तेजस्वी के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हैं. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-met-cm-hemant-soren-discussed-political-issues/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले तेजस्वी यादव, राजनीतिक विषयों पर हुई चर्चा

संगठन में नहीं मिला जगह तो गलत आरोप लगाने का कर रही है काम

वहीं इस मामले पर राजद महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रानी देवी ने कहा कि 3 महिलाओं के बोलने से मैं गलत नहीं हो सकती हूं. यहां पर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची है. आप सभी से पूछिए कि क्या मैंने ऐसा कहा है. इन लोगों को जब संगठन में जगह नहीं मिली तो ये गलत आरोप लगाने का काम कर रही हैं.

तेजस्वी यादव के आते ही एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी

वहीं बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही अफरा-तफरी मच गयी. एक झलक पाने और गुलदस्ता देने के लिए राजद के कार्यकर्ता धक्का-मुक्की करते रहे. इसी बीच मौके का फायदा उठाकर राजद के कार्यकर्ता राकेश कुमार की पॉकेट मारी हो गई. पर्स में नगद के अलावा एटीएम कार्ड व कई अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे. इसे भी पढ़ें : Ind">https://lagatar.in/ind-vs-aus-india-won-the-first-nagpur-test-match-kangaroos-kneeled-before-ashwin-jadeja/">Ind

vs Aus : भारत ने पारी और 132 रन से जीता नागपुर टेस्ट, अश्विन-जडेजा के आगे कंगारूओं ने टेके घुटने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही