Search

 
 
 

टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में बालू उठाव का आरोप

 
Palamu : सोशल एक्टिविस्ट पंकज कुमार यादव ने टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन विभाग के अधिकारियों पर अवैध बालू उठाव का आरोप लगाया है. पंकज यादव ने इस संबंध में लातेहार डीसी से शिकायत की है. पंकज यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि हमारी संस्था सेंटर फॉर आरटीआई भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड में कार्य करती है. मेरी एक जनहित याचिका के आलोक में (पंकज कुमार यादव बनाम झारखंड सरकार PIL no: 6445/2019) पलामू प्रमंडल में अवैध खनन पर रोक लगाई गई है. वर्तमान में एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप किसी भी प्रकार के बालू उठाव पर पूर्णत: प्रतिबंध है. इसके बावजूद लातेहार जिले के पलामू टाइगर रिजर्व दक्षिणी प्रमंडल के बारेसाढ़  रिजर्व एरिया के पचनदिया, बघढुलवा नाला से वन विभाग के पदाधिकारी के संरक्षण में बिना नंबर के ट्रैक्टर से बालू का उठाव हो रहा है. वन प्रक्षेत्र बारेसांढ़  के टेनो, गंगतर में इंक्लोजर निर्माण में इन नदियों से बालू उठाकर कर लगाया जा रहा है. पंकज ने डीसी से वन विभाग के अधिकारी-पदाधिकारी तथा कर्मियों की इस गैर कानूनी करतूत पर संज्ञान लेने की अपील की है. पंकज ने कहा कि जिनके जिम्मे में वन संपदा के संरक्षण की जिम्मेदारी है, वे लोग तो कम से कम वन संपदा का दोहन ना करें. पंकज यादव ने पत्र के साथ नदी में हो रहे बालू उठाव की तस्वीर भी डीसी को उपलब्ध कराई है. उल्लेखनीय है कि पंकज यादव  जनहित मामले को लेकर दर्जनों जनहित याचिका झारखंड हाइकोर्ट में दाखिल कर चुके हैं. वर्तमान में पंकज की याचिका पर ही पलामू प्रमंडल में हो रहे अवैध खनन को लेकर एक एसआईटी का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/crisis-on-the-existence-of-jagannathpur-fair/">जगन्नाथपुर

मेले में वसूली से दुकानदार परेशान, बोले- ऐसा रहा हाल तो अगले साल नहीं लगायेंगे दुकान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही