Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की 14वीं सिविल सेवा परीक्षा में कथित गड़बड़ी और धांधली से जुड़े मामले में CID ने बड़ी कार्रवाई की है. CID ने मामले में अभय तिवारी और श्वेता गुप्ता समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितता और धांधली को लेकर दर्ज मामले की जांच CID कर रही है. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर CID ने यह कार्रवाई की है.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से CID की टीम पूछताछ कर रही है. जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित गड़बड़ी किस स्तर पर हुई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. मामले में आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment