Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांच प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर फर्जी तरीके से नामांकन का आरोप, कार्रवाई की चल रही तैयारी

Advertisement
Advertisement

Koderma.जवाहर नवोदय विद्यालय, पुतो, कोडरमा में वर्ग छह में एडमिशन को लेकर फर्जीवाड़ा का मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग द्वारा दोषी पाए गए पांच सरकारी विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है. इन प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर फर्जी तरीके से छात्रों का स्कूलों में नामांकन करने का आरोप है. उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दोषी पाए गए सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया था.जिसके बाद संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एफआईआर की कार्रवाई की बात कही गयी है.जिन प्रभारी प्रधानाध्यापकों पर कार्रवाई की तैयारी है उनमें चंदवारा प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विधालय बेलखारा के प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रह्मदेव राम, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गुड्डूटांड के बालबोध पांडेय, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सिकन्द्री के सिकंदर भुइयां, नव प्राथमिक विद्यालय झराही के पप्पू कुमार व उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कझियाडीह के पवन कुमार के नाम शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार,उक्त मामले के संज्ञान में आने के बाद उपायुक्त आदित्य रंजन द्वारा जांच कमिटी का गठन कर जांच का निर्देश दिया गया था. जांच के दौरान उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों पर जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह के प्रवेश परीक्षा 2020 में छात्र-छात्राओं का फर्जी नामांकन कर फॉर्म भरवाने का मामला सही पाया गया.

आपको बता दें कि जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उक्त विद्यालयों से जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जो छात्र-छात्राएं सफल हुए उनके कागजातों पर इन प्रधानाध्यापकों के द्वारा बीईईओ व डीईओ का फर्जी हस्ताक्षर कर जवाहर नवोदय विद्यालय में उपलब्ध कराया गया. जांच कमिटी द्वारा सौंपी गयी अपनी रिपोर्ट में फर्जी टीसी व पदाधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर होने की पुष्टि करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गयी है.इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने कार्रवाई के पूर्व आरोपी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. इसके आलोक में डीईओ ने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं होने पर एफआईआर कर आगे की कार्रवाई होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही