Search

 
 
 

हजारीबाग समेत राज्य की सभी सीटों पर गठबंधन मजबूत : डॉ. आरसी मेहता

 
हजारीबाग कांग्रेस की कार्यकारिणी की सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने किया दावा Hazaribagh:  इंडिया गठबंधबन हजारीबाग सहित झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव में मजबूत स्थिति में है. हजारीबाग से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी भाई पटेल निश्चित रूप से जीतेंगे. यह आंकलन समीकरण, सामर्थ्य, आचरण के आधार पर किया जा रहा है. हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र आते हैं. इनमें से चार विधानसभा क्षेत्र गठबंधन के पाले में हैं. एक विधानसभा क्षेत्र हजारीबाग में उप विजेता हूं. उक्त बातें वरिष्ठ कांग्रेस डॉ. आरसी मेहता ने हजारीबाग कांग्रेस की कार्यकारिणी की सभा में कही. मेहता ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की जीत निश्चित है. झारखंड की बाकी 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है. इस लोकसभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में तीन गुना अधिक मत कांग्रेस को मिलेगा. संपूर्ण भारत में दो तिहाई मतों से इंडिया गठबंधन जीतेगा और भारत के प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे. इसे भी पढ़ें-रामभक्तों">https://lagatar.in/false-case-registered-against-ram-devotees-there-will-be-agitation-loknath-mahato/">रामभक्तों

पर झूठा केस दर्ज, होगा आंदोलन : लोकनाथ महतो

हर बूथ जीतने के बताये गये गुर

सभा में मुख्य अतिथि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी अजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की जीत सुनिश्चित करने सुझाव दिए. मंच का संचालन हजारीबाग के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने किया. अध्यक्ष ने संगठन के सदस्यों को मान सम्मान देते हुए एक सूत्र में पिरोने का काम करते हुए हर बूथ को जीतने के सुझाव दिए. धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, विधानसभा प्रभारी कमल ठाकुर, महिला प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, अनुसूचित प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, महासचिव विनय कुशवाहा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष साजिद अली खान, प्रो बीके मेहता, मनोज नारायण भगत, एडवोकेट इजहार अंसारी, विधि प्रकाश, जिला अध्यक्ष संजय दास, राजकुमार मेहता, बाबर अंसारी, मासूक अंसारी, डॉ निजाम अंसारी इत्यादि दर्जनों लोगों ने चुनाव जीतने के सुझाव दिये. सैकड़ों कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना बूथ जीतने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें-जनसमस्याओं">https://lagatar.in/quick-solution-to-public-problems-will-be-my-priority-yashaswini/">जनसमस्याओं

का त्वरित निदान होगी मेरी प्राथमिकता- यशस्विनी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही