Search

 
 
 

अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म 'AA22xA6' का एलान, दीपिका पादुकोण की हुई एंट्री

अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' का आज ऐलान हो गया है. मेकर्स ने इसी के साथ  फिल्म का धमाकेदार टीज़र भी शेयर किया है. टीज़र की सबसे खास बात यह है कि इसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री कन्फर्म हो गई है. दीपिका इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. टीज़र में उन्हें तलवारबाजी और घुड़सवारी करते हुए देखा जा सकता है
 

Lagatar desk : अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की अपकमिंग फिल्म 'AA22xA6' का आज ऐलान हो गया है. मेकर्स ने इसी के साथ  फिल्म का धमाकेदार टीज़र भी शेयर किया है. टीज़र की सबसे खास बात यह है कि इसमें दीपिका पादुकोण की एंट्री कन्फर्म हो गई है. दीपिका इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी. टीज़र में उन्हें तलवारबाजी और घुड़सवारी करते हुए देखा जा सकता है

 

 

हाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं.फिल्म में उनके शामिल होने पर मेकर्स ने उनका स्वागत करते हुए टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा है- विजय पथ पर अग्रसर रानी. स्वागत है दीपिका पादुकोण

 

 

इस टीज़र में दीपिका निर्देशक एटली के साथ बातचीत करती नजर आती हैं. वीडियो में एटली उन्हें तलवारबाज़ी के बारे में समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस क्लिप में अल्लू अर्जुन की कोई झलक नहीं दिखाई गई है

 

 

एक्शन का दम दिखाएंगी दीपिका :  टीज़र में दीपिका पादुकोण दमदार अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जिससे यह साफ हो जाता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी सशक्त और प्रभावशाली होने वाला है. टीज़र की झलक से यह भी संकेत मिलता है कि दर्शकों को फिल्म में उनका एक्शन अवतार भी देखने को मिलेगा.

 

यह फिल्म अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की पहली साझेदारी है.हालांकि, दीपिका इससे पहले एटली के निर्देशन में फिल्म जवान में नजर आ चुकी हैं, जिसमें उन्होंने एक कैमियो किया था

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही