Lagatadesk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज सुबह-सुबह चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हो गये. रिहाई के बाद अल्लू अर्जुन काफी इमोशनल हो गये. उन्होंने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा. एक्टर ने कहा कि मैं आपके प्यार और समर्थन के लिए सभी को धन्यवाद देता हूं. चिंता की कोई बात नहीं है. मैं ठीक हूं. उन्होंने कहा कि मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं और मैं पूरा सहयोग करूंगा. आगे कहा कि मैं एक बार फिर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करना चाहता हूं. यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी जो हुआ उसके लिए हमें खेद है. मैं समर्थन के लिए परिवार के साथ हूं. मैं उनके लिए जो कुछ भी कर सकता हूं, जरूर करूंगा. जेल से रिहा होने के बाद जब अल्लू अर्जुन जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पहुंचे तो उनसे मिलने `पुष्पा 2: द रूल` फिल्म निर्देशक सुकुमार, अभिनेता राणा दग्गुबाती और विजय देवरकोंडा पहुंचे.
https://twitter.com/AHindinews/status/1867773772708839653 https://twitter.com/AHindinews/status/1867792006740946987 https://twitter.com/AHindinews/status/1867793532892983727
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-1-23.jpg">![]()
class="size-full wp-image-988163 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Untitled-1-23.jpg" alt="" width="600" height="400" />
जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में गुजारनी पड़ी रात
बता दें कि हैदराबाद भगदड़ मामले में पुलिस ने 13 दिसंबर की सुबह 12 बजे अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, जहां उनसे 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद गांधी अस्पताल में अल्लू अर्जुन का मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद करीब 4 बजे उन्हें लोकल कोर्ट में पेश किया गया. तेलंगाना कोर्ट की न्यायाधीश जुव्वडी श्रीदेवी की अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद 5 बजे तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी. लेकिन जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में रात गुजारनी पड़ी.
फिल्म के प्रीमियर के बाद थिएटर में मची थी भगदड़
दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज के एक दिन पहले 4 दिसंबर को ‘फिल्म का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे. अल्लू अर्जुन के थिएटर से निकलने के बाद वहां भगदड़ मच गयी थी. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि उसका बेटा श्रीतेजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले में रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Leave a Comment