Search

 
 
 

अल्लू अर्जुन पहुंचे चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन, संध्या थिएटर भगदड़ मामले में होगी पूछताछ

 
Hyderabad :  साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन हैदराबाद पुलिस ने अभिनेता को नोटिस जारी किया है. जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आज 24 दिसंबर को सुबह 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है. आज हैदराबाद पुलिस उनसे संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ करेगी. अभिनेता जुबली हिल्स स्थित अपने आवास से चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंच गये हैं. https://twitter.com/AHindinews/status/1871430308253552666

https://twitter.com/AHindinews/status/1871422630697500860

 

फिल्म के प्रीमियर के बाद थिएटर में मची थी भगदड़

दरअसल हैदराबाद के संध्या थिएटर में  ‘पुष्पा: द रूल’ के रिलीज के एक दिन पहले 4 दिसंबर को ‘फिल्म का प्रीमियर हुआ था. इस दौरान वहां अल्लू अर्जुन भी मौजूद थे. अल्लू अर्जुन के थिएटर से निकलने के बाद वहां भगदड़ मच गयी थी. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गयी थी. जबकि उसका बेटा श्रीतेजा सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले में रेवती के पति मोगादमपल्ली भास्कर ने अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

पुलिस ने 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को किया था गिरफ्तार

हैदराबाद पुलिस ने 13 दिसंबर को भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद पुलिस अभिनेता को हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गयी थी, जहां उनसे 4 दिसंबर को संध्या थिएटर में एक महिला की मौत के मामले में पूछताछ की गयी थी. पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन का गांधी अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया. इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया. तेलंगाना कोर्ट की न्यायाधीश जुव्वडी श्रीदेवी की अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट का रूख लिया, जहां से उन्हें उसी दिन 5 बजे जमानत मिल गयी. लेकिन जेल अधिकारियों को शुक्रवार देर रात तक जमानत की प्रति नहीं मिलने के कारण अल्लू अर्जुन को जेल में रात गुजारनी पड़ी थी.    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही