Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शुरू हुईं अल्लू अर्जुन के भाई की शादी की रस्में, प्री-वेडिंग में दिखे रश्मिका–विजय और राम चरण

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. उनके भाई अल्लू सिरीश की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. शादी की शुरुआत पारंपरिक पेली कोडुकु सेरेमनी से हुई, जिसकी झलक सिरीश ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के घर इन दिनों जश्न का माहौल है. उनके भाई अल्लू सिरीश की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. शादी की शुरुआत पारंपरिक पेली कोडुकु सेरेमनी से हुई, जिसकी झलक सिरीश ने सोशल मीडिया पर शेयर की है.

 

Allu Arjun brother Allu Sirish prewedding ceremony in hyderabad south actors reached along with Rashmika Vijay

 

वीडियो में दिखीं खास रस्में

अल्लू सिरीश द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिवार और करीबी दोस्तों के बीच पारंपरिक रस्में निभाई जाती नजर आ रही हैं. पेली कोडुकु सेरेमनी में दूल्हे को हल्दी और पवित्र स्नान कराया जाता है. इसके बाद सिरीश पारंपरिक पोशाक में तैयार होकर परिवार के साथ तस्वीरें खिंचवाते दिखे. घर को फूलों और लाइट्स से खूबसूरती से सजाया गया है.

 

 

सेरेमनी में पहुंचे बड़े सितारे

इस खास मौके पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी शामिल हुए. समारोह में पहुंचने से पहले दोनों ने तिरुपति तिरुमाला मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया.इसके अलावा राम चरण और उपासना कोनिडेला भी इस प्री-वेडिंग फंक्शन का हिस्सा बने.

 

कब है शादी

अल्लू सिरीश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी संग सात फेरे लेने वाले हैं. शादी से पहले 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा में खास मेहमानों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा.अल्लू परिवार की इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही