Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में छाया अल्लू अर्जुन का पुष्पा लुक

Shubham Kishor Ranchi: झारखंड खेल एवं युवा कार्य विभाग की ओर से शनिवार को ऑड्रे हाउस में जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन डीडीसी रांची दिनेश कुमार यादव, असिस्टेंट कलेक्टर आदित्य पांडे, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार ने किया. इस महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल), कहानी लेखन, कविता लेखन, विज्ञान मेला (सामूहिक), फोटोग्राफी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया. सभी इवेंट के  विजेता 16 दिसंबर को आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/jssc-said-no-irregularities-in-cgl-exam-all-allegations-baseless/">JSSC

ने कहाः सीजीएल परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं, सारे आरोप बेबुनियाद

विजेताओं को मिला कैश अवॉर्ड

युवाओं में कला, संस्कृति व राष्ट्रीय भावना जागृत करना महोत्सव का उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. कविता लेखन में अविनाश कुमार, भाषण प्रतियोगिता में अंजली मिश्रा, कहानी लेखन में शिवम कुमार प्रजापति, सामूहिक नृत्य में महावीर ग्रुप, पेंटिंग में अमीषा टोप्पो, एकल गान में अजय महतो, साइंस मेला में उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज, फोटोग्राफी में धीरज, सोलो डांस में मीणा कुमारी और ग्रुप डांस में वाईबीएन स्कूल विजेता बनी. विजेताओं को सामूहिक लोकगीत और लोकनृत्य में प्रथम को 7 हजार, द्वितीय को 5 हजार, तृतीय को 3 हजार रुपये दिए गए. वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रथम को 2,500 रुपये, द्वितीय को 1,500 रुपये, तृतीय को 1 हजार रुपये दिए गए.

ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/allu2.jpg">

class="aligncenter wp-image-988459 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/allu2.jpg"

alt="" width="600" height="400" />   कार्यक्रम में ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया. जिसमें असिस्टेंट कलेक्टर आदित्य पांडे समेत अन्य लोगों ने रक्तदान किया. डोनेटेड ब्लड को सदर अस्पताल ब्लड बैंक में दिया गया.

छाया अल्लू अर्जुन का पुष्पा लुक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/allu1.jpg">

class="aligncenter wp-image-988460 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/allu1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में महावीर ग्रुप के कलाकार रोहित ने अल्लू अर्जुन के पुष्पा लुक को धारण किया. इस लुक ने लोगों का ध्यान उनकी ओर खूब खींचा. लोगों ने जमकर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाई. कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने भी बेहतरीन वेश धारण किया था. वहां मौजूद लोगों के कार्यक्रम का खूब लुत्फ उठाया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र, जिला खेल समन्वयक आशीष कुमार बनर्जी, जिला पर्यटन विशेषज्ञ रोशन कुमार , मुकेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें -JSSC">https://lagatar.in/government-scared-of-students-protest-against-jssc-cgl-result/">JSSC

CGL रिजल्ट के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन से डरी सरकारः प्रतुल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही