Search

 
 
 

आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ, राजेश गुप्ता, साधु चरण गोप का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फिर निशाना

 
Ranchi: झारखंड कांग्रेस के जिन पांच नेताओं को पार्टी से छह साल के निष्कासित करने की अनुशंसा हुई है. उन्होंने अब प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की मांग कर दी है. आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, साधु चरण गोप ने राजेश ठाकुर की जगह प्रदेश अध्यक्ष की कमान किसी आदिवासी नेता को देने की मांग की है. बता दें कि उपरोक्त चारों नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित करने की अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने की है. अनुशंसा पर अंतिम निर्णय अब प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष को लेना है. इसे भी पढ़ें-केसीसी">https://lagatar.in/kcc-loan-waiver-scheme-documents-of-58-thousand-farmers-correct-in-hazaribagh-district/">केसीसी

ऋण माफी योजना : हजारीबाग जिले में 58 हजार किसानों के दस्तावेज सही
राजकीय अतिथिशाला में सोमवार को प्रेस वार्ता कर चारों नेताओं ने एक बार फिर से राजेश ठाकुर पर संगठन कमजोर करने का आरोप लगाया. इन्होंने कहा, प्रदेश कांग्रेस की ओर से जो जिला कमेटी बनायी गयी, उसमें महिला और अल्पसंख्यकों को दरकिनार किया गया. इसे लेकर राज्यभर में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ विरोध हुआ. कई जगहों पर पुतला फूंका गया. बवाल बढ़ता देख तीन बार सूची में बदलाव किया गया. आलोक दूबे ने कहा, 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पर जनता ने भरोसा जताया था. झारखंड में कांग्रेस मजबूती के साथ उभरी थी. वर्तमान अध्यक्ष उसे तार-तार करने में लगे है. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वे सभी जल्द ही केंद्रीय नेतृत्व से मिलेंगे. पार्टी को किसी भी हाल में आदिवासी प्रदेश अध्य़क्ष मिलना ही चाहिए. इसे भी पढ़ें- कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-teacher-sitting-on-dharna-with-5-month-old-child-demanding-transfer/">कोडरमा

: तबादले की मांग को लेकर 5 महीने के बच्चे के साथ धरने पर बैठी शिक्षिका
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही