Ranchi : पुरूलिया रोड स्थित बिशप हाउस में पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे की अगुवाई में डॉ सुषमा केरकेट्टा, बिपिन टोप्पो, उषा रानी देयता, कुमुद रंजन, मेंहुल दूबे व प्रदीप कुमार शनिवार को आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो से मिले. उन्हें पुष्प गुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर ईस्टर पर्व की शुभकामनाएं दी. इस दौरान आर्चबिशप ने संदेश देते हुए कहा कि सभी धर्मों का पालन करना चाहिए. मानवता की सेवा निस्वार्थ भाव से करते रहना चाहिए. ईसा मसीह के बलिदान से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है. सभी मानव जाति को एक दूसरे से प्यार करना चाहिए.
खनन मामलाः ED जांच के बाद साहिबगंज में मामला दर्ज [wpse_comments_template]
यह पर्व असत्य पर सत्य एवं हिंसा पर अहिंसा की जीत का दिन
पासवा अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे ने कहा कि ईस्टर का मतलब है जीवन, प्यार, विश्वास और आशाओं का पुनर्जन्म. यह एक उत्सव है. प्रभु यीशु मसीह की जागृति का हमें जश्न मनाने का अवसर देता है. यह पर्व असत्य पर सत्य एवं हिंसा पर अहिंसा की जीत का दिन माना जाता है. ईस्टर के दिन प्रभु से विनती की जाती है. राज्यवासियों पर प्रेम, करुणा, खुशियां, त्याग, क्षमा, सफलता और समृद्धि बनी रहे. जीवन में अच्छाइयों को आत्मसात करने की परमेश्वर से विनती करते रहना चाहिए. डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा कि सभी चीजों के लिए यीशु मसीह को धन्यवाद करें. जिनसे हमें आशीष मिली है. उनके बलिदान को स्वीकार करें और उनके बताए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए. प्रदेश पासवा सदस्य कुमुद रंजन ने कहा कि मानव जाति के कल्याण, ज्ञान और अहिंसा के प्रवर्तक प्रभु ईसा मसीह का आशीर्वाद मानव जाति के ऊपर बना रहे. इसे भी पढ़ें – अवैध">https://lagatar.in/illegal-mining-case-case-registered-in-sahibganj-after-ed-investigation/">अवैधखनन मामलाः ED जांच के बाद साहिबगंज में मामला दर्ज [wpse_comments_template]