Search

भईया जी के साथ-साथ भ्रष्ट पदाधिकारी भी जायेंगे जेल : सत्येंद्र नाथ तिवारी

हत्या एवं बलात्कार की घटना पर भईया जी की चुपी समझ से परे : सत्येंद्र नाथ तिवारी Arun Kumar Yadav Garhwa : रंका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने हेमंत सराकर और स्थानीय विधायक सह मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि आज गढ़वा में भ्रष्टाचार और अपराध सिर चढ़कर बोल रहा है. अपहरण, बलात्कार, बालू माफियागिरी, गरीबों की जमीन लूटने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. उन्होंने कहा कि भैया जी तो जेल जाएंगे ही, वैसे पदाधिकारी भी जेल जायेंगे जो भ्रष्ट हैं. उनके इशारे पर कठपुतली बने हुए हैं. भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों की सूची बना रही है‌. ऐसे भ्रष्ट पदाधिकारियों की असली जगह भईया जी के साथ जेल में ही होगा. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-rcpl-11-starts-from-sunday-in-rampur-2-news-including-clash-between-16-cricket-teams/">हजारीबाग

: रामपुर में रविवार से आरसीपीएल-11 शुरू, 16 क्रिकेट टीमों में होगी भिड़ंत समेत 2 खबरें

आदिवासी समाज की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना शर्मसार करने वाली : सत्येंद्र नाथ तिवारी

पूर्व विधायक ने कहा कि भैया जी बोलते हैं कि हमारी सरकार भी आदिवासी एवं दलितों को समर्पित है, लेकिन आज उनका झूठ बेनकाब हुआ है. आज कई दिन बीत गए, उस आदिवासी बच्ची के परिजनों को अभी तक न्याय नहीं मिला. ना ही कोई कार्रवाई हुई. सिरोई खुर्द की 16 वर्षीय आदिवासी बच्ची के साथ विभत्स घटना हुई. इस पर अभीतक कोई कार्रवाई नहीं ही है. यह भैया जी के सामंती मानसिकता और आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर करता है. सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि मिथिलेश तिवारी ने दन प्रतिनिधि के औचित्य की परिभाषा को बदलने का काम किया है. उन्हें लगता है कि बालू चोरी करना, टेंडर मैनेज करना, आम शरीफ लोगों का भू माफिया के द्वारा जमीन लुटवाना, सिर्फ अपना जमीन ऑन-लाइन करवाना जन प्रतिनिधि का काम है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि आज गढ़वा में लूट मची हुई है. आम आदमी आज भय के साए में जीने को मजबूर है. पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि दुष्कर्म की ऐसी दर्दनाक घटना पर प्रशासन अविलंब जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे.पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक सहयोग एवं पीड़ित परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी दे. नहीं तो आन्दोलन होगा. इसे भी पढ़ें :2024">https://lagatar.in/300-more-seats-will-be-won-under-the-leadership-of-pm-modi-in-2024-lok-sabha-elections-paras/">2024

लोस चुनाव में पीएम मोदी के नेतृत्व में 300 ज्यादा सीटें जीतेंगे- पारस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//