Search

 
 
 

राज्य सरकार विकास के साथ खेल पर भी दे रही ध्यान : मिथिलेश

 
मेराल के अटौला में चार करोड़ की लागत से बनेगा सर्व सुविधायुक्त स्टेडियम मैदान में मिट्टी कटिंग, फिलिंग कर इसे समतल बनाया जाएगा खिलाड़ियों के लिए अटैच्ड टॉयलेट के साथ ड्रेसिंग रूम बनेगा Garhwa. गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के मेराल प्रखंड अंतर्गत ग्राम अटौला में चार करोड़ रूपये से अधिक की लागत से सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. झारखंड सरकार ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि इस स्टेडियम में बाउंड्री कार्य के साथ मैदान में मिट्टी कटिंग, फिलिंग कर इसे समतल बनाया जाएगा. इसमें सिलेक्शन-1 घास लगाया जाएगा. स्टेडियम में एक पवेलियन बिल्डिंग का निर्माण होगा. जिसमें दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए अटैच्ड टॉयलेट के साथ ड्रेसिंग रूम की सुविधा होगी. साथ ही इसमें 100 लोगों को बैठने की कवर्ड रूफ व्यवस्था भी होगी. तीन-तीन सौ क्षमता की दो गैलरी का निर्माण किया जाएगा. इसके नीचे बाथरूम सहित सात-सात कमरे होंगे. ताकि टीमों को यहां ठहराया भी जा सके. इसके अलावा बोरवेल एवं अन्य सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी. इसे भी पढ़ें-हमारे">https://lagatar.in/hemant-soren-has-become-lakhs-of-our-workers-jmm/">हमारे

लाखों कार्यकर्ता बन चुके हैं हेमंत सोरेन- झामुमो

स्थानीय खिलाड़ियों को होगा लाभ : मिथिलेश ठाकुर

मंत्री ने कहा कि काफ़ी लंबे समय से उदय तिवारी एवं स्थानीय लोग इस क्षेत्र में एक बेहतर स्टेडियम निर्माण की मांग कर रहे थे. उन्होंने पूर्व में आश्वासन दिया था, वह आज पूरा हो गया है. अब चेचारिया, खोरीडीह एवं अन्य नजदीकी पंचायतों के खिलाड़ियों, बच्चों को न सिर्फ़ खेलने की सुविधा मिलेगी बल्कि इस क्षेत्र से अच्छे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का एवं यहां बेहतर मैच देखने का भी अवसर मिलेगा. मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों के विकास के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही है. राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान कर सरकार उन्हें आगे बढ़ने का मौका देने के लिए प्रतिबद्ध है. झारखंड के खिलाड़ी भी विश्व में देश एवं राज्य का परचम लहराएं, इसी सोंच के साथ सरकार खेल के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-youth-who-chased-away-minor-girl-arrested/">हजारीबाग

: नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही