Search

 
 
 

झारखंड में शराब के साथ होलोग्राम में भी घोटाला- बाबूलाल

 
Ranchi: भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर राज्य में शराब के कारोबार को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है. आरोप लगाया है कि झारखंड में शराब घोटाले के साथ होलोग्राम में भी घोटाला हो रहा है. ट्विट कर उन्होंने कहा कि सात साल से शराब की बोतलों में लगने वाला होलोग्राम सुचारू रूप से नासिक की सरकारी प्रेस आपूर्तिकर्ता कंपनी से ली जा रही थी. लेकिन मार्च 2022 में एकाएक उस कंपनी को हटा कर वेणु गुप्ता की कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को सप्लाई का ठेका दे दिया गया. आखिर ऐसा क्यों किया गया.

हेराफेरी की जांच भी ईडी को करनी चाहिए

बाबूलाल ने कहा कि यह आरोप लग रहा है कि शराब आपूर्तिकर्ताओं से ज्यादा पैसा लेकर बड़े पैमाने पर अतिरिक्त होलोग्राम मुहैया करा कर झारखंड में भी करोड़ों का वारा-न्यारा हुआ है. वेणु गुप्ता की कंपनी पर छत्तीसगढ़ शराब घोटाले को लेकर अभी ईडी की छापेमारी और जांच चल रही है. कहा कि गुप्ता जी की धमाचौकड़ी झारखंड के उत्पाद विभाग में भी अक्सर देखी जाती रही है. वेणु गुप्ता से पूछताछ में झारखंड में उनकी पंहुच, रिश्ते, मददगारों और इसके बल पर हुए हेराफेरी की जांच भी ईडी को करनी चाहिए. इसे भी पढ़ें – 7">https://lagatar.in/pds-shopkeepers-union-protested-in-front-of-raj-bhavan-regarding-7-point-demands/">7

सूत्री मांगों को लेकर पीडीएस दुकानदार संघ ने राजभवन के समक्ष दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही