Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्र के साथ-साथ शिक्षक भी अनुशासन में रहें : तृप्ति भारती

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय में शनिवार को नये सत्र के छात्रों का स्वागत सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम Latehar:  शहर के जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ठ विद्यालय में शनिवार को नये सत्र के छात्रों का स्वागत सह प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या तृप्ति भारती, वरीय शिक्षक विद्युत ओझा व नरेंद्र पांडेय समेंत अन्य शिक्षकों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र व छात्राओं के द्वारा सामूहिक रूप से स्वागत गीत से किया गया. मौके पर प्राचार्या तृप्ति भारती ने कहा कि विद्यालय में अनुशासन बहुत ही आवश्यक है. विद्यालय का चहुमंखी विकास तभी संभव है जब न सिर्फ छात्र वरन शिक्षक भी विद्यालय में अनुशासन में रहें. उन्होंने बताया कि नये सत्र में विद्यालय में कुल 240 छात्र व छात्राओं का नामांकन किया गया है. कक्षा छह से नौ तक में नामांकन के लिए कुल 1500 फार्म का वितरण किया गया था. जिसमें 1300 छात्रों ने परीक्षा दी थी. इनमें से कुल 240 चयनित किये गये. नरेंद्र पांडेय ने विद्यालय की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया. उन्होंने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के बच्चों की आगामी सोमवार से ऑनलाइन कक्षायें ली जायेगीं. जबकि कक्षा नौ से 12 वीं तक कक्षायें सुबह सात से 11 बजे तक संचालित की जायेगी. 14 स्मार्ट क्लासेस संचालित होती है. कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं की छात्राओं ने मनमोहक परंपरागत आदिवासी लोकनृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में इस वर्ष मैट्रिक व इंटर के टॉप टेन छात्रों को मेडल व उपहार देकर सम्मानित किया गया. मंच का संचालन निलेश चंद्र मिश्र व समीर टोप्पो ने किया. मौके पर विद्यालय के छात्र, शिक्षक व अभिभावक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/unemployment-is-at-its-peak-under-bjp-government-asghar-khan/">भाजपा

सरकार में बेरोजगारी चरम पर : असगर खान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही