Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पार्टी कार्यालयों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में लगाया पार्टी का झंडा

  • प्रदेश, जिला, मंडल कार्यालयों में सुना गया पीएम मोदी और जेपी नड्डा का संबोधन
  • नेशन फर्स्ट हमारी प्रतिबद्धताओं के मूल में है- दीपक प्रकाश
Ranchi : देशभर में भाजपा का 44वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. पार्टी मुख्यालय, प्रदेश, जिला और मंडल कार्यालयों में भाजपा का झंडा फहराया गया. प्रदेश के 29 बूथों में निवास करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने घरों में भी पार्टी का झंडा लगाया और पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन सुना. रांची के हरमू स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया और पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं के साथ पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन सुना. इस मौके पर दीपक प्रकाश ने पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पार्टी की 44वीं वर्षगांठ की बधाई और शुभकामनाएं दी. कहा कि 6 अप्रैल 1980 को स्थापित भारतीय जनता पार्टी ने संघर्ष और सेवा के माध्यम से सफलता के 43 वर्ष पूरे किए. कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से भाजपा ने विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने में सफलता पाई है. नेशन फर्स्ट हमारी प्रतिबद्धताओं के मूल में है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sthapna-1_876.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" />

भाजपा ने बनाई है विश्वस्तरीय पहचान- बाबूलाल

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने गोंदा मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ स्थापना दिवस मनाया और पार्टी का ध्वज लगाया. कहा कि भाजपा ने अपनी नीतियों, कार्यक्रमों के आधार पर विश्वस्तरीय पहचान बनाई है. पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता विचारधारा के लिए तन- मन- धन से समर्पित हैं. संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाजपा परिवारवाद, वंशवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्र के लिए समर्पित है. इसलिए दिन प्रतिदिन जनता में पार्टी की स्वीकृति बढ़ रही. जनता को भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है. इसे भी पढ़ें – सेवानिवृत्त">https://lagatar.in/robbery-at-retired-rangers-house-40-lakh-jewelry-and-cash-taken-away-from-relatives/">सेवानिवृत्त

रेंजर के घर डकैती, परिजनों को बंधक बना ले गये 40 लाख की ज्वेलरी और नकदी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही