Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदैव सत्कर्मों की राह अपनाएं : मुनि श्री सुयश सागर जी महाराज

Hazaribagh : आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज के सानिध्य में सोमवार की प्रातः बाडम बाजार दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक व शांतिधारा का कार्यक्रम हुआ. मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है, ठीक उसी प्रकार हम जीवन में जैसा बोएंगे वैसा काटेंगे. जैसा कर्म हम करेंगे, उसका फल भी हमें यही मिलेगा. हमें जीवन में भी अच्छे कर्मों का अच्छा फल और बुरे कर्मों का फल भुगतना पड़ता है. इसलिए हमें सदैव अच्छे कर्म करते रहना चाहिए तथा धर्म स्वाध्याय नित्य देव दर्शन साधु-संतों का समागम सत्संग में भाग लेना चाहिए. इससे पुण्य में वृद्धि होती है और पाप कटते हैं. मुनि श्री ने अपनी बातों को कई उदाहरणों के माध्यम से बताया कि हमें अपनी जिंदगी किस प्रकार से जीनी चाहिए और कैसे जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है. फिर महाआरती व णमोकार का जाप का कार्यक्रम हुआ. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/trying-to-suppress-rahuls-voice-by-abolishing-parliament-membership-dr-rc-mehta/">संसद

सदस्यता खत्म कर राहुल की आवाज दबाने की कोशिश : डॉ आरसी मेहता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sss-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

मंगलाचरण कविता पाटनी व आशा विनायका ने किया

मंगलाचरण कविता पाटनी व आशा विनायका ने किया. आचार्य श्री के समक्ष दीप प्रज्वलन समाज के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, मंत्राणी सुशीला सेठी, अध्यक्षा पुष्प अजमेरा, माया विनायका, राजेश पाटोदी, खूंटी से आए गौरव व जेपी विनायका ने किया. मंच संचालन विजय लुहाडिया ने किया. दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष व महामंत्री पवन अजमेरा ने बताया कि मुनि श्री मंगलवार की प्रातः 5 बजे हजारीबाग से पारसनाथ के लिए विहार करेंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/sss-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें :कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-university-should-not-be-linked-cutet-process-for-ug-admissions-students-union/">कोल्हान

विवि में यूजी नामांकन के लिए CUTET प्रक्रिया से ना जोड़ा जाए : छात्र संघ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही