Search

हजारीबाग: अमन कोई अपराधी नहीं, धर्म प्रचारक हैं - मनीष जायसवाल

Hazaribagh: महुदी प्रकरण में पिछले सत्रह दिनों से जेल में बंद हिंदू धर्म प्रचारक इंजीनियर अमन कुमार को बेल मिलने के बाद रविवार को जेल से रिहा कर दिया गया. उनके स्वागत में शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में जनसभा का आयोजन किया गया. इससे पहले उनके परिजन, समर्थक और बिहार से हजारीबाग पंहुचे भाजपा नेता मनीष कश्यप के साथ बड़ी संख्या में उमड़े उनके समर्थकों की भीड़ ने जेल से निकलने पर इंजीनियर अमन कुमार का स्वागत किया. बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित जनसभा में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. जेल से बाहर आने पर प्रचारक अमन का स्वागत किया. मौके पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि अमन कुमार कोई अपराधी नहीं, एक धर्म प्रचारक हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी सड़क पर किसी का गुजरना या जुलूस लेकर जाना संवैधानिक तरीके से जायज होने के बादजूद महुदी में दशकों से रामभक्तों को शोभायात्रा की अनुमति नहीं दी जाती थी. ऐसे में इस सड़क पर शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस पार कराने पर राज्य सरकार को अमन का सम्मान करना चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं करके उनके साथ षडयंत्र करके उन्हें सलाखों के पीछे भेज दिया गया.
इसे भी पढ़ें - कल">https://lagatar.in/new-criminal-laws-will-be-implemented-from-tomorrow-murderers-will-be-punished-not-under-section-302-but-section-101-and-rapists-will-be-punished-under-section-63/">कल

से लागू हो जाएंगे नए क्रिमिनल लॉ, हत्यारों को 302 नहीं 101 व दुष्कर्मियों को धारा 63 में मिलेगी सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp